Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dimple Kapadia Hair Care Secrets: डिम्पल कपाड़िया की पहचान है उनका स्टाइलिश लुक और हेल्दी-बाउंसी खूबसूरत बाल। डिपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनके लहराते-चमकते बालों की चर्चा हमेशा होती रही है। 80 के दशक में जब डिम्पल कपाड़िया फिल्मी दुनिया पर राज कर रही थीं तब उन्होंने वेवी हेयर स्टाइल को भारत में इंट्रोड्यूस किया। उनके खूबसूरत बालों के कारण ही लड़कियों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। लड़कियां उनके हेल्दी और बाउंसी बालों के सीक्रेट्स हमेशा से जानना चाहती हैं। कुछ समय पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में डिम्पल कपाड़िया ने अपने हेल्दी बालों की सीक्रेट्स के बारे में बात की। (Dimple Kapadia Hair Care Secrets In Hindi)
अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने बालों में हमेशा से एक होममेड हेयर ऑयल लगाती आती हैं। यह नुस्खा डिम्पल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की मां ने उन्हें बताया था जो बचपन में वे डिम्पल के सिर और बालों की मालिश करने के लिए इस्तेमाल करती थीं। डिम्पल कहती हैं कि चम्पी करने के बाद उनकी मां डिम्पल के बालों की कसकर चोटी बांधती थीं। बड़े होने के बाद भी डिम्पल घर में इस तेल को बनाकर उससे सिर की मसाज करती हैं। यही नहीं डिम्पल कपाड़िया की बेटी और मशहूर एक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी इसी तेल से अपने सिर की मसाज करती हैं। यहां पढ़ें डिम्पल कपाड़िया की फैमिली इस हेयर केयर सीक्रेट के बारे में और जानें इस तेल को बनाने का तरीका।
इंटरव्यू में डिम्पल ने बताया कि वे और ट्विंकल खन्ना ना केवल होममेड हर्बल ऑयल (Homemade herbal oil) लगाती हैं बल्कि, भारतीय घरों में आज़माएं जाने वाले एक और खास नुस्खे (Home remedies for hair care) का इस्तेमाल करती हैं। यह नुस्खा है प्याज के रस। डिम्पल ने कहा कि, वे प्याज के रस (Onion Juice) से स्कैल्प का मसाज करती हैं। प्याज के रसको बालों के लिए एक अच्छा टॉनिक माना जाता है। इसीलिए इन दिनों प्याज के रस वाले शैम्पू और हेयर ऑयल भी बाजार में उतारे जा रहे हैं। डिम्पल कपाड़िया ने बताया कि वे प्याज के रस से सिर की मसाज करती हैं और 20 मिनट बाद बालों को शैम्पू से साफ करती हैं। वहीं, कभी-कभी प्याज का तेल (Onion Oil) लगाती हैं। (Dimple Kapadia Hair Care Secrets)
(डिस्क्लेमर:इस लेख में हेयर केयर से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या बालों से संबंधित किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)