आज के युग में अच्छी त्वचा सभी को पसंद है और डायमंड फेशियल महिलाओं की सबसे पहली पसंद बनी हुई है। डायमंड फेशियल त्वचा की मरी हुई सेल्स को जड़ से खत्म करने में सहायता करता है। एपिडर्मिस की परत हमारी त्वचा पर जम जाती है, उसको हटा कर और उसकी जगह पर नई और चिकनी त्वचा लाने के लिए यह फेशियल प्रभावशाली है। डायमंड फेशियल धीरे धीरे से खराब हुई त्वचा की कोशिका को हटाता है। यह त्वचा के मेटाबॉलिज्म को चिकनी त्वचा लाने में मदद करता है। बहुत सारे स्किन स्पेशलिस्ट ने डायमंड फेशियल को स्किन के लिए अच्छा बताया है। आइए जानते हैं इस फेशियल से हमारी स्किन को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
डायमंड फेशियल के लाभ - Benefits of Diamond Facial
डायमंड फेशियल को करवाने के बहुत सारे लाभ हैं जैसे:
डायमंड फेशियल करवाने से त्वचा मे चमक आती है और हमारी त्वचा निखर जाती है।
यह फेशियल त्वचा में खून के संचरण को तेज करता है जिससे हमारी त्वचा अच्छी दिखाई देती है।
यह त्वचा को आराम देता है और हमारी त्वचा में जो झुर्रियां पड़ जाती हैं या छोटे छोटे छिद्र हो जाते है उनको कम करता है।
त्वचा में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता है जिससे हमारी त्वचा में चिकनाई आती हैं।
हमारी त्वचा को साफ करता है और मरी हुई कोशिका को हटा देता है।
त्वचा पर जो उम्र के साथ निशान होने लगते है उनको कम करता है और हमे अच्छी त्वचा पाने में मदद करता है।
त्वचा पर जो दाग दब्बे हो जाते है उनको हटाने का काम करता है।
यह स्किन को डिटॉक्सिफाई करता है जिससे स्किन रिजूविनेट होने में मदद मिलती है।
इससे स्किन में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़िया बना रहता है।
इससे हमारा स्किन टोन भी काफी ज्यादा इंप्रूव होता है जिससे क्लियर स्किन मिलने में मदद मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.