आज भी 18 साल की लगती हैं बॉलीवुड क्वीन दिया मिर्जा, उनकी खूबसूरती का राज हैं ये 5 आदतें
Dia Mirzas Beauty Tips and Skincare Secrets : दिया मिर्जा 43 की उम्र में भी 18 साल की ही नजर आती हैं। आइए जानते हैं क्या है उनकी खूबसूरत स्किन (Dia Mirza ki Glowing skin care ka secret kya hai) का राज।
Written by Ashu Kumar Das|Updated : December 9, 2025 11:16 AM IST
Dia Mirzas Beauty Tips and Skincare Secrets : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा 43 की उम्र में भी 18 साल की उम्र की ही नजर आती हैं। बढ़ती उम्र में भी दिया मिर्जा के चेहरे का नूर कम नहीं हुआ है। दिया मिर्जा की खूबसूरती सिर्फ उनके स्किन केयर पर निर्भर नहीं बल्कि उनकी लाइफस्टाइल से भी आती है। आज 9 दिसंबर को जब दिया मिर्जाअपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, तब हम आपको बताने जा रहे हैं, उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट (Dia Mirza ki Glowing skin care ka secret kya hai)।
दिया मिर्जा की ग्लोइंग स्किन केयर सीक्रेट क्या है- Dia Mirza ki Glowing skin care ka secret kya hai
एक पॉडकास्ट के दौरान दिया मिर्जा ने अपनी त्वचा की खूबसूरती के बारे में बात करते हुए बताया खा था कि वो Natural Skincare Philosophy को फॉलो करती हैं। दिया मिर्जा कैमिकल-लोडेड प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल चीजों को प्राथमिकता देती हैं। वो harsh chemicals से दूरी रखती हैं। वो अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन और मॉस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करती हैं। इन 2 प्रोडक्ट के अलावा दिया किसी अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करती हैं।
दिया दिनभर खूब पानी पीती हैं और हाइड्रेशन को अपनी स्किन ब्यूटी का सबसे जरूरी हिस्सा मानती हैं। दिया मिर्जा पूरे दिन में 8 से 10 गिलास पानी, नारियल पानी, फ्रूट-इन्फ्यू्ज्ड वाटर और हर्बल टी पीते हैं। इससे उनकी त्वचा हमेशा मुलायम और ग्लोइंग नजर आती है।
चेहरे का नूर बनाए रखने के लिए दिया खाने को एक बड़ा हिस्सा मानती हैं। एक्ट्रेस अपने खाने में Seasonal fruits ग्रीन सलाद, घर पर बना हुआ खाना ही शामिल करती हैं। दिया जंक, प्रोसेस्ड और अत्यधिक चीनी से बनें हुए खाने का अवॉइड करती हैं।
दिया मिर्जा ऑफ स्क्रीन पर लगभग बिना मेकअप के ही रहना पसंद करती हैं। बिना मेकअप के रहने से उनकी स्किन को breathe करने देता है और पोर ब्लॉकेज नहीं होता।
खानपान और मेकअप के अलावा दिया मिर्जा रोजाना 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लेती हैं। पर्याप्त नींद लेने से दिया के आंखों के आसपास डार्क सर्कल नहीं आते है और स्किन को भी रिपेयर होने का पूरा समय मिलता है। दिया मिर्जा कई बार ये बात कह चुकी हैं कि 8 घंटों की नींद लेने से चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है।
दिया मिर्जा की ग्लोइंग स्किन का राज किसी महंगे प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि सिंपल, नेचुरल और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल है। अगर आप भी दिया की तरह नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो उनकी ये सिंपल आदतों को अपनाकर अपनी स्किन को अंदर से हेल्दी और बाहर से खूबसूरत बना सकती हैं।
Highlights
दिया मिर्जा आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
दिया मिर्जा अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं।
वो ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल प्रोडक्ट यूज करती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.