Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आलिया, कियारा और करीना की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हुआ आउट, चेहरे पर लगाती हैं यह पुरानी और आयुर्वेदिक चीज

लोग हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि आखिर बिजी शेड्यूल और स्ट्रेस भरी लाइफ के बीच भी सेलिब्रिटीज खुद की स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और स्पॉटलेस कैसे रख पाती हैं।

आलिया, कियारा और करीना की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हुआ आउट, चेहरे पर लगाती हैं यह पुरानी और आयुर्वेदिक चीज

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 8, 2023 3:49 PM IST

Celebrity beauty secrets: सेलिब्रिटी जैसी ग्लोइंग स्किन पाना हर लड़की चाहती है लेकिन, सच यह भी है कि केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और स्ट्रेस की वजह से स्किन की हेल्थ भी बहुत दिनों तक अच्छी नहीं रह पाती। इसीलिए, लोग हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि आखिर बिजी शेड्यूल और स्ट्रेस भरी लाइफ के बीच भी सेलिब्रिटीज खुद की स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और स्पॉटलेस कैसे रख पाती हैं। सेलेब्स का एक ऐसा ही स्किन केयर सीक्रेट है देसी घी जिसके बारे में कई बार उन्होंने खुद खुलकर बात की। करीना कपूर-करिश्मा कपूर से लेकर आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी जैसी बॉलीवुड डिवाज ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में अक्सर कहा है कि वे देसी घी स्किन पर लगाती भी हैं और खाती भी हैं। आइए जानें हेल्दी स्किन के लिए घी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और घी लगाने से कौन-सी स्किन प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। (Celebrity beauty secrets in Hindi)

हेल्दी स्किन के लिए देसी घी का सेवन कैसे कर सकते हैं?

देसी घी एक ऐसा फूड है जिसका सेवन दिन में किसी भी वक्त किया जा सकता है। सुबह नाश्ते में घी में बना हलवा, घी के साथ परांठे या घी में बने पोहे खा सकते हैं। इसी तरह रोटी या ब्रेड जैसी चीजों पर घी लगाकर खा सकते हैं। चूंकि घी हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत है इसीलिए, सीमित मात्रा में दिन में आप कई बार घी का सेवन कर सकते हैं। जैसे रोज का खाना बनाने के लिए आप रिफाइंड ऑयल की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, रात में गर्म दूध में घी मिलाकर पीने से भी हेल्थ और स्किन को कई प्रकार से फायदे होते हैं।

Also Read

More News

स्किन पर घी लगाने के फायदे

  • इससे स्किन सॉफ्ट बनती है।
  • घी के साथ शक्कर मिक्स करके स्किन के लिए नेचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह डेड स्किन और डार्क लिप्स की समस्या को कम करने के लिए इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • झुर्रिया और फाइन लाइंस को रोकता है देसी घी।
  • डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये टिप्स भी

  • फलों और सब्जियों में कई स्किन-फ्रेंडली एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं। इसीलिए, मौसम के हिसाब से उपलब्ध फलों और सब्जियों को अपनी डेली डाइट में शामिल जरूर करें।
  • अलग-अलग तरह के फलों और सब्जियों का सेवन करें ताकि आपको सभी प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त हो सकें।
  • दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं।
  • रोजाना मुट्ठीभर भूने चने, अखरोट और बादाम जरूर खाएं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।
  • कम से कम 30 मिनट की वॉक या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और फैट बर्न करने का काम करेगी। 

     

  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source