कोको पावडर-दही से बना फेस मास्क बनाएगा आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम!

स्पा जैसी ट्रीटमेंट पाए घर में।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 9, 2017 12:31 PM IST

क्या आप ऐसी चीजों की तलाश कर रही हैं जो बहुत स्वादिष्ट खुशबू से भरी हो और आपकी रूखी-सूखी और बेजान त्वचा के लिए मॉइस्चराइजिंग हो? कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास बता रही हैं एक योगर्ट कोको फेस मास्क के बारे में जो आपकी इस तलाश को पूरा कर सकती है। सर्दियों का मौसम और ठंडी हवाएं आपकी त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं और उनका रूखापन बढ़ा सकती हैं। प्यारी-सी खुशबू से भरा यह फेस मास्क एंटीऑक्सिडेंट और सेल को जीवंत बनानेवाले विटामिन और एंजाइम से भी भरा हुआ है जो आपको सर्दियों में त्वचा के रूखेपन से राहत दिलाएगा।

योगर्ट कोको फेस मास्क त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है

दही आपकी त्वचा को पोषण देकर उसे नयी रौनक देता है और इसे एक्सफॉलिएट भी करता है। इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद हैं जो आपकी रूखी और रफ स्किन को नर्म बनाता है। कोको बटर एक दैनिक मॉइस्चराइज़र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और यह आपकी त्वचा के टेक्स्चर को अच्छा बनाता है। कोको बटर हर तरह की त्वचा पर काम करता है, लेकिन यह ड्राई स्किन टाइप के लिए खासकर प्रभावी है। इसमें फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा की नमी को रोकने में सुधार करते हैं। कोहनी, घुटनों और टखनों जैसे हिस्सों पर त्वचा को राहत दिलाने और उनका रूखापन कम करने के लिए यह बहुत प्रभावी हैं। इसके अलावा, कोको बटर एक राहत दिलानेवाला तत्व है और यह आपकी त्वचा पर नमी की एक परत बनाता है। कोको बटर कटने-फटने, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन (pigmentation) जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है।

हाइड्रेटिंग फेस मास्क

यह फेस मास्क आसानी से तैयार किया जा सकता है। आपको बस इतना करना होगा कि आधा चम्मच दही में एक चम्मच कोको बटर मिलाएं। कोको बटर को कम आंच पर किसी बर्तन में पिघलाएं और फिर धीरे-धीरे दही को इसमें मिलाएं। इसे ठंडा होने दें। फिर एक कटोरे में कोको बटर और दही का मिश्रण पलटें और इसे ठंडा होने सामान्य तापमान में शांत कर दें। इसे आपकी त्वचा पर धीरे से गोल-गोल करते हुए लगाएं; पचास मिनट के लिए यह मास्क लगाएं और फिर उसे गुनगुने पानी से धो लें।

आप भी इसे घर पर तैयार करके आज़माएं और हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं कि यह आपके लिए कितना कामगार रहा है।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.