Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Deepika Padukone Skincare Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के चेहरे पर जो ग्लो दिखायी देता है वह उन्हें और भी अट्रैक्टिव बनाता है। दीपिका जैसी क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाना लड़कियों का सपना होता है। वैसे आपको बता दें कि स्किन पर ये ग्लो लाने के लिए दीपिका एक खास तरह का जूस पीती हैं। लेकिन, यह जूस ना तो बाजार में मिलता है और ना ही महंगा है। जी हां, घर में पड़ी सस्ती-सी चीजों से यह जूस तैयार हो जाता है और रोजाना इसे पीने से स्किन के साथ-साथ फिजिकल हेल्थ में भी सुधार होता है। दीपिका पादुकोण के इस सीक्रेट जूस के बारे में बताया खुद उनकी डाइटिशियन श्वेता शाह (Shweta Singh) ने।
दीपिका पादुकोण के इस सीक्रेट जूस के बारे में बताया खुद उनकी डाइटिशियन श्वेता शाह (Shweta Shah) ने। आइए जानें दीपिका पादुकोण के इस ब्यूटी सीक्रेट के बारे में और जानें कैसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है ये स्पेशल जूस।
38 वर्ष की दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की वजह से खबरों में हैं। दीपिका की न्यूट्रिशनिस्ट रह चुकीं श्वेता शाह ने बताया कि वे दीपिका उनसे अपनी शादी (Deepika Ranvir Singh Wedding) से पहले मिली थीं और तब दीपिका की कोशिश थी कि वे अपनी स्किन और बालों का टेक्स्चर बेहतर कर सकें। हेल्दी हेयर और ग्लोइंग स्किन के लिए दीपिका पादुकोण को श्वेता ने सौंफ का पानी पीने (Fennel water for skin) और काली किशमिश खाने (black raisins benefits for skin) की सलाह दी थी।
इसके साथ ही एक श्वेता ने दीपिका को जूस भी रेकमेंड किया था जिसमें नीम के पत्ते और लाल रंग की सब्जी बीटरूट मिलाया जाता है।
एक मध्यम आकार का चुकंदर (beetroot) लें और उसे छोटे-छोटे टुकडों में काटें।
कुछ ताजे पुदीने के पत्ते(10-12) और नीम की 6-8 पत्तियां(Neem leaves) लें।
इनमें 8-10 करी पत्ते मिलाएं और थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसे मिक्सी में पीस लें।
फिर इस जूस को छान लें और ताजा ही पीएं।
यह भी पढ़ें-