Skin Care Tips: डार्क अंडरआर्म्स से मिलेगा छुटकारा शहद और नींबू से, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

कॉस्मेटिक्स में मौजूद केमिकल्स और कपड़ों की वजह से होने वाली एलर्जी जैसे कारणों से अंडरआर्म्स की स्किन काली होने लगती हैं। नैचुरल तत्वों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप नींबू और शहद जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2020 11:18 AM IST

Dark Underarms Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स की वजह से लड़कियों को स्लीवलेस कपड़े पहनने में झिझक होती है।  आमतौर पर कॉस्मेटिक्स में मौजूद केमिकल्स और कपड़ों की वजह से होने वाली एलर्जी जैसे कारणों से अंडरआर्म्स (Dark Underarms) की स्किन काली होने लगती हैं।  लड़कियां कोशिश करती हैं कि अंडरआर्म्स  की स्किन की रंगत निखरी-निखरी नज़र आए और इसके लिए जो तरीका सबसे ज़्यादा अपनायाजाता है वह है ब्लीचिंग। भले ही ब्लीच करने से झटपट स्किन की रंगत थोड़ी निखरी हुई नज़र आती है। लेकिन, इसमें मौजूद केमिकल्स से सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) को नुकसान पहुंच सकता है। पर आप नैचुरल तत्वों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप नींबू और शहद जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Dark Underarms Home Remedies in hindi)

क्या शहद और नींबूं करेंगे अंडरआर्म्स का कालापन दूर ?:

नींबू (Lemon) एक नैचुरल ब्लीचिंग, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक एजेंट है। यह कई स्किन प्रॉब्लम्स (Natural Skin Care Tips) में काम आता है। नींबू के छिलकों पर थोड़ा-सा शहद टपकाएं। फिर, इसे अपनी स्किन पर रगड़ें। आधे घंटे बाद इसे साफ करें। वीकली आप 2-3 बार ऐसा कर सकते हैं। जिससे, स्किन में धीरे-धीरे निखार आएगा। इसके अलावा  नींबूं और शहद से आप स्क्रब और नैचुरल स्किन पैक्स भी बना सकते हैं। (Natural ways to lighten Dark Underarms )

स्क्रब तैयार करने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • चम्मचभर मलाई
  • एक चम्मच बेसन या ओट्स
  • 2 चम्मच शहद

स्क्रब बनाने का तरीका:

  • अपने चेहरे को किसी क्लिज़र या साबुन और गुनगुने पानी से अंडरआर्म्स की स्किन को साफ करें। सारी चीज़ों को एकसाथ मिक्स करें और स्क्रब तैयार करें।
  • इस स्क्रब को त्वचा पर लगाएं। हल्के हाथों से इस मिश्रण से अपनी स्किन की स्क्रबिंग करें। फिर, हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें। सप्ताह में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

हनी-लेमन पैक

  • बेसन और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इससे, अंडरआर्म्स की स्किन को साफ करें।
  • फिर, एक दूसरे बर्तन में मलाई, नींबू का रस, हल्दी और थोड़ा-सा शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं।
  • 15 मिनट के लिए इसे लगाए रहे, फिर सूख जाने के बाद इसे गुनगुने पानी या गीले तौलिए से पोंछकर साफ करें।

Hair Care Tips: गर्मियों में चाहिए स्मूद और हेल्दी हेयर, तो इन 3 तरीकों से लगाएं बालों में आंवला

नैचुरल चीज़ों के साथ अपने पैरों का ऐसे रखें ध्यान, गर्मियों में नहीं होगी कोई समस्या

Hand Hygiene: ज़्यादातर लोग नहीं करते हैंड सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका

लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

अच्छी इम्यूनिटी से लेकर वेट लॉस, पम्पकिन सीड्स खाने के ये हैं 4 हेल्दी फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source