पिम्पल्स के निशाल, मौसम में बदलाव के कारण होने वाले डार्क पैचेस और नींद की कमी कारण आंखों के आसपास दिखने वाले डार्क सर्कल्स आपके सुंदर चेहरे का आकर्षण कम कर देते हैं। आप इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों ट्राई कर सकते हैं और इनकी मदद से अपनी स्किन को बना सकते हैं हेल्दी और ग्लोइंग।
ऐलो वेरा- सेहत और सुंदरता के लिए घृतकुमारी या ऐलो वेरा जेल बहुत फायदेमंद है। आप अलग-अलग तरीके से एलो वेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं और विभिन्न नैचुरल चीज़ों के साथ एलो वेरा जेल मिलाकर फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो सादे एलो वेरा जेल से चेहरे की मसाज भी कर सकते हैं।
कोको बटर- एक चम्मच कोको बटर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसमें चुटकीभर अदरक का पेस्ट मिलाएं। अपने चेहरे पर इसे लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से साफ कर दें।
संतरे का छिलका- संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए और फॉलिक एसिड काफी मात्रा में होते हैं, इसलिए ये काफी हेल्दी होता है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इसके छिलके से होने वाले फायदों को अनदेखा कर देते हैं। संतरे के छिलकों में भी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो चेहरे से दाग-धब्बे दूर करते हैं।
शहद- शहद को यूं ही लगायें या दूसरे किसी चीज के साथ पेस्ट बनाकर लगायें ये त्वचा के मृत कोशिकाओं) को निकालकर रौनक लाने में मदद करता है। साथ ही शहद में जो एन्जाइम होता है वह त्वचा को मुलायम और आकर्षक बनाने में भी बहुत मदद करता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो पहले हाथ पर इसका इस्तेमाल करके देख लें उसके बाद ही चेहरे पर लगायें।
ऑलिव ऑयल- एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार नींबू का रस या ऑलिव ऑयल लें। उसमें थोड़ा शहद डालकर पेस्ट जैसा बना लें। उसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगायें। आपकी अपनी त्वचा में ताजगी महसूस करने लगेंगे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.