Dark Circles: डार्क सर्कल्स को नैचुरली करें कम, ट्राई करें ये नैचुरल चीज़ों

वहीं कुछ घरेलू उपायों और नैचुरल चीज़ों की मदद से भी इन्हें हल्का किया जा सकता है। ऐसे ही कुछ नैचुरल चीज़ों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 2, 2019 6:28 PM IST

डार्क सर्कल्स (Dark Circles) या आंखों के आसपास दिखने वाले काले धब्बे, शरीर में होने वाले विभिन्न बदलावों के कारण होते हैं। इन कारणों से आपके चेहरे के आसपास की स्किन की रंगत गहरी या काली होने लगती है।

डार्क सर्कल्स ( Dark Circles) का इलाज करने के लिए कई बार डायट, लाइफस्टाइल और मेडिकल ट्रीटमेंट्स में भी बदलाव करने पड़ते हैं। तो वहीं कुछ घरेलू उपायों और नैचुरल चीज़ों की मदद से भी इन्हें हल्का किया जा सकता है। ऐसे ही कुछ नैचुरल चीज़ों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां। ( Natural Remedies for Dark Circles)

नारियल तेल से करें त्वचा का पोषण:

नारियल तेल काफी सहायक होता है। रात  को सोने से पहले आँखों की नारियल तेल से मालिश करें तथा सुबह साफ ताजे पानी से धो डालिये। इसे एक सप्ताह तक लगाने के बाद काले धब्बे कम होने शुरू हो जायेंगे।

डार्क सर्कल्स की नैचुरल रेमेडी है टमाटर का रस:

टमाटर भी डार्क सर्कल्स अहम भूमिका अदा करता है।  इसके उपयोग से त्वचा कोमल तथा नरम हो जाती है तथा इसके नियमित उपयोग से आंखों के नीचे काले धब्बे ख़त्म हो जाते हैं।

विटामिन सी से रहती है स्किन हेल्दी:

आंखों के नीचे काले धब्बे कम करने में ताजे निम्बू का रस अहम भूमिका अदा करता है। निम्बू के रस को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे काले-धब्बों पर लगा कर 10 मिनट बाद साफ़ पानी से धो डालिये।  इसके नियमित प्रयोग से काले धब्बे ख़त्म हो जायेंगे।

विटामिन ई वाले तेल से करें स्किन की मसाज:

रात को सोने से पहले आँखों के चारों और बादाम तेल की मालिश कर लीजिये तथा इसे रात भर त्वचा पर लगा रहने के बाद सुवह साफ पानी से धो डालिये।

दूध और पानी दिलाता है स्किन को ठंडक:

डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए आंखों के आसपास ठण्डा दूध या बर्फ का पानी 15-20  मिनट तक लगाकर रखें। इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स हल्के होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें-चेहरे पर लगाएं ये 3 फल और पाएं ग्लोइंग स्किन, कारगर हैं शहनाज़ हुसैन की ये ब्यूटी टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source