
Also Read
Dark Circles Thik Karne ke Liye Gharelu Upay: क्या आप भी आंखों के नीचे के काले घेरों से परेशान हैं? आंखों के नीचे के काले घेरे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। डार्क सर्कल्स की वजह से चेहरे की चमक गायब हो जाती है। डार्क सर्कल्स व्यक्ति के कॉन्फिडेंस लेवल को भी गिरा देते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को मिटाने के लिए कई ट्रीटमेंट्स लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो आंखों के नीचे के काले घेरों को मिटाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ चीजें डार्क सर्कल्स को कम करने में असरदार होते हैं। अगर आपके आंखों के नीचे भी काले घेरे हैं, तो आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि किचन में मौजूद कौन-सी चीजें काले घेरों को मिटाने में मदद करती हैं?
अगर आप आंखों के नीचे के काले घेरों से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल आंखों के आस-पास के काले घेरों को मिटाने में असरदार होता है। एलोवेरा जेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स का अच्छा सोर्स होता है। यह त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को ठीक करता है। आप एलोवेरा जेल लें और इसे आंखों के नीचे लगाएं। आप इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। आप चाहें तो 15-20 मिनट बाद भी चेहरा धो सकते हैं। आप एलोवेरा जेल में गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
आलू का रस, आंखों के नीचे के काले घेरों को मिटाने में बेहद असरदार होता है। यह डार्क सर्कल्स और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें। अब इसका रस निकालें और फिर आंखों के नीचे अप्लाई करें। 10-15 मिनट बाद आंखों को अच्छी तरह से धो लें। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना आंखों के नीचे आलू के रस का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे काले घेरे पूरी तरह से साफ हो सकते हैं।
आंखों के नीचे के काले घेरों को साफ करने के लिए आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कॉफी पाउडर त्वचा के डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करता है। इसके लिए आप 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें शहद मिलाएं और फिर आंखों के नीचे अप्लाई करें। इससे डार्क सर्कल्स कमहोने लगेंगे। साथ ही, त्वचा की चमक भी बढ़ेगी।
कच्चा दूध भी डार्क सर्कल्स कम करने में असरदार होता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। अब रूई की मदद से दूध को आंखों के नीचे अच्छी तरह से अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। कच्चा दूध त्वचा के दाग-धब्बों को भी मिटाने में मदद करता है। यह डार्क सर्कल्स को हल्का करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।