Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डार्क सर्कल्स (dark circles) आंखों के नीचे (dark circles causes) होने वाले, गहरे रंग (dark circles remedies) के धब्बे हैं। अक्सर, इनमें स्किन का रंग बाकी चेहरे के रंग से अधिक गहरा या डार्क होता है। इनसे, बचने के लिए 8 घंटों की नींद ज़रूरी है। क्योंकि, इनकी एक वजह नींद की कमी भी हो सकती है। लेकिन, अक्सर पोषक तत्वों की कमी के चलते भी डार्क सर्कल्स (dark circles) होते हैं। इसीलिए, ध्यान दें कि कहीं आपकी डायट में कुछ कमी तो नहीं रह गयी।
Winter Skin Care: 3 एक्सपर्ट टिप्स जो सर्दियों में रखेंगी आपकी स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट
दरअसल, विटामिन ए एंटी-ऑक्सिडेंट के तौर पर स्किन को हेल्दी बनाता है। इसीलिए, अपनी डायट में विटामिन ए से भरपूर भोजन शामिल करें। क्योंकि, विटामिन ए की कमी के डार्क सर्कल्स (dark circles) की समस्या हो सकती है। विटामिन ए से भरपूर भोजन त्वचा की कसावट बढ़ाएगा और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाएगा। इसी तरह यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने या डिटॉक्स में भी मदद करता है।
ऐसे में, अपनी डायट में गाजर, कद्दू, ऐप्रिकॉट, ख़रबूजा और पपीता जैसी चीज़ें विटामिन ए का अच्छा स्रोत हैं।
यह भी पढ़ें- Winter Diet Tips: सर्दियों में घी खाना है फायदेमंद, जानें विंटर सीज़न में घी खाने के 3 हेल्दी फायदे
अक्सर, इस फायदेमंद विटामिन की कमी, आंखों के नीचे काले धब्बों या डार्क सर्कल्स (dark circles)की वजह बनती है। चूंकि, विटामिन सी स्किन को हेल्दी और निखरी हुई दिखाने के लिए ज़रूरी पोषक तत्व है। विटामिन सी नसों को मज़बूत बनाता है। इससे, सेवन से त्वचा की लचक भी बनी रहती है। जिससे, आंखों के नीचे की त्वचा में कोई सूजन नहीं दिखती।
इसीलिए, विटामिन सी के स्रोत माने जाने वाले फलों और सब्ज़ियों का सेवन करें। संतरा, नींबू, कीवि, फूल गोभी, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और ब्रोकली जैसे फूड्स विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
यह भी पढ़ें- हेयर फॉल के लिए लगाएं और खाएं मेथी , इन 4 हेयर प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाएंगे ये नन्हें बीज