
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 6, 2019 1:27 PM IST
जानें, कौन-कौन से विटामिन की कमी के कारण डार्क सर्कल की समस्या पैदा होती है। © Shutterstock
क्या आप भी आंखों के नीचे हुए डार्क सर्कल से परेशान हैं? काफी कुछ ट्राई करके देख लिया पर डार्क सर्कल से छुटकारा ही नहीं मिल रहा है, तो हो सकता है कि आपके खानपान में कुछ खास विटामिन्स की कमी हो। वैसे, तनाव लेने और पर्याप्त नींद न लेने से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। कई बार हार्मोनल असंतुलन, असंतुलित डाइट, विटामिन की कमी, एलर्जी आदि से भी डार्क सर्कल होते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों में डार्क सर्कल की समस्या विटामिन की कमी की वजह से ही होती है। जानें, कौन-कौन से विटामिन की कमी के कारण डार्क सर्कल की समस्या पैदा होती है।
मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान
विटामिन के
त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन के काफी महत्वपूर्ण होता है। विटामिन के का सबसे प्रमुख काम डार्क सर्कल को ठीक करना ही है। विटामिन के की कमी होने से आंखों के आसपास की जगह की केपेलेरिस डैमेज होने लगती हैं, जिसके कारण आंखों के नीचे कालापन आने लगता है। इसे ठीक करने के लिए आप अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को भरपूर रूप से शामिल करें। पालक, फूलगोभी, ब्रोकोली, पत्तागोभी, मछली, मीट और अंडों में विटामिन के अधिक मात्रा में मौजूद होता है।
विटामिन ई
विटामिन ई त्वचा को दमकता हुआ और फ्रेश रखता है। इसकी कमी के कारण स्किन बेजान और उम्रदराज लगने लगती है। इसके अलावा विटामिन ई पफीनेस को ठीक करने में मदद करता है। डार्क सर्कल पर भी असर दिखाता है। आप विटामिन ई सूरजमुखी के तेल, मूंगफली, बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक, ब्रोकोली आदि से प्राप्त कर सकती हैं।
त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल
विटामिन सी डार्क सर्कल को ट्रीट करने में अहम भूमिका अदा करता है। © Shutterstock
विटामिन सी
अधिकतर लोगों को लगता है कि विटामिन सी सिर्फ ठंड से बचने में मदद करता है लेकिन ऐसा नहीं है। ये डार्क सर्कल को ट्रीट करने में अहम भूमिका अदा करता है। विटामिन सी त्वचा का लचीलापन बनाए रखने में मदद करता है। इससे ब्लड वेसल्स को मजबूत करके ये सुनिश्चित करता है कि आंखों के आसपास की त्वचा स्वस्थ रहे। विटामिन सी त्वचा की रंगत को हल्का भी करता है। आप सिट्रस फल जैसे नींबू, संतरा, मौसमी के साथ-साथ आलू, टमाटर, पालक, फूलगोभी, ब्रोकोली से विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
विटामिन ए
विटामिन ए एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो एक बेहतरीन एंटी एजिंग विटामिन की तरह काम करता है। विटामिन ए झुर्रियों से लड़ता है। कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और आंखों के नीचे आए कालेपन को कम करने में मदद करता है। विटामिन ए की पूर्ति के लिए आप कॉड लिवर ऑयल, मक्खन, पपीता, तरबूज, एप्रीकॉट, आम आदि का सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों में परेशान हैं एड़ियों के फटने से, यूं पाएं छुटकारा
आयरन
आयरन की कमी का मतलब है कि शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से आंखों के आसपास कालापन आने लगता है। जो लोग एनीमिया के शिकार होते हैं और शरीर में आयरन की मात्रा बहुत कम होती है, उनके आंखों के नीचे की त्वचा बेजान हो जाती है। आप हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, दाल, बींस, नट्स, ब्राउन राइस, गेहूं, सूखे मेवों से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.