Dark Circle Tips : ये 4 होममेड मास्क, दूर करेंगे डार्क सर्कल की समस्या

आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की खूबसूरती खराब करते हैं। इसे खत्म करने के लिए आप मार्केट में मिलने वाली आई क्रीम इस्तेमाल करने की जगह खुद का आई मास्क घर पर तैयार कर सकती हैं। जानें, कुछ ऐसे ही नेचुरल आई मास्क के बारे में जो डार्क सर्कल्स को दूर कर आपको देंगे खूबसूरत आंखें……..

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 13, 2019 5:26 PM IST

देर रात तक जगना और सुबह ना चाहते हुए भी ऑफिस या कॉलेज के लिए जल्दी उठना, हमारा ऐसा लाइफस्टाइल डार्क सर्कल्स के पीछे की असली वजह होता है। आंखों के नीचे मौजूद ये डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की खूबसूरती खराब करते हैं। इसे खत्म करने के लिए आप मार्केट में मिलने वाली आई क्रीम इस्तेमाल करने की जगह खुद का आई मास्क घर पर तैयार कर सकती हैं। ये पूरी तरह से नैचुरल हैं और आपकी आंखों को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जानें, कुछ ऐसे ही नेचुरल आई मास्क के बारे में जो डार्क सर्कल्स को दूर कर आपको देंगे खूबसूरत आंखें……..

दूध से बना मास्क

ये अपनी स्किन लाइटनिंग प्रोपर्टी की वजह से डार्क सर्कल्स की परेशानी दूर करता है। इसके लिए आपको दूध के साथ मिल्क क्रीम की भी जरूरत है। एक चम्मच मिल्क क्रीम में चार-पांच बूँद दूध मिलाकर कॉटन की मदद से इसे अंडरआई एरिया पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। जल्दी परिणाम पाने के लिए हर रोज ऐसा करें।

खीरे से बना मास्क

ये डार्क सर्कल्स के साथ पफी आईज़ से भी राहत दिलाएगी। इसके लिए आधे खीरे को अच्छी तरह कद्दूकस कर लें और इसके रस को निकाल लें। इसमें एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर कॉटन की मदद से अंडरआई एरिया पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। हर रोज ऐसा करें और इस परेशानी से जल्द ही राहत पाएं।

टमाटर-नींबू से बना मास्क 

इनमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है, जो डार्क सर्कल्स को खत्म करती है। इसके लिए दो चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच पानी मिलाकर कॉटन की मदद से अंडरआई एरिया पर लगाएं। पांच मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक हर दूसरे दिन करें।

कॉफी से बना मास्क

इसमें मौजूद कैफीन इस परेशानी को खत्म करने में असरदार होता है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाकर अंडरआई एरिया पर लगाएं। फिर दस मिनट बाद इसे अच्छी तरह धो लें।

हमेशा जवां दिखने के आसान 8 उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source