Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Dandruff: विंटर सीज़न में बढ़ जाती है डैंड्रफ की प्रॉब्लम, ये नैचुरल रेमेडिज़ करें ट्राई

विंटर सीज़न में डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नुस्खें असरदार होने के साथ बालों के लिए सुरक्षित भी हैं, जिनसे बालों की सेहत भी अच्छी होती है।

Dandruff: विंटर सीज़न में बढ़ जाती है डैंड्रफ की प्रॉब्लम, ये नैचुरल रेमेडिज़ करें ट्राई
डैंड्रफ की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 29, 2019 4:25 PM IST

डैंड्रफ या रूसी (Dandruff problem) सर्दियों के मौसम में एक आम हेयर प्रॉब्लम है। हवा में रूखापन स्कैल्प की ड्राईनेस भी बढ़ा देता है जिससे रूसी की समस्या गम्भीर बन जाती है। विंटर सीज़न में डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों (Dandruff Home Remedies) का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नुस्खें असरदार होने के साथ बालों के लिए सुरक्षित भी हैं, जिनसे बालों की सेहत भी अच्छी होती है। (Dandruff Home Remedies)

गुनगुने तेल से करें सिर की मसाज:

स्कैल्प की मालिश करने से सिर के त्वचा में ब्लड-सर्कुलेशन बेहतर होता है। डैंड्रफ या रूसी और स्प्लिट्स एंड (दो-मुंहे बालों) की समस्या से राहत के लिए गुनगुने तेल से मालिश काफी फायदेमंद साबित होती है। ( Hair Massage for Dandruff problem)

नारियल का तेल करता है बालों को मॉश्चराइज़:

कोकोनट ऑयल या नारियल का तेल बालों के लिए नैचुरल मॉश्चराइज़र है जो बालों और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी दिलाता है। हफ्ते में एक या दो बार शुद्ध नारियल के तेलको गुनगुना गर्म करके इसे स्कैल्प की मालिश करें।

Also Read

More News

बालों को दें स्टीम:

गुनगुने तेल की मसाज के बाद बालों को स्टीम देने से भी डैंड्रफ की समस्या से भी राहत मिलती है। एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर निचोड लें। इस गर्म तौलिए को 5 मिनट तक सिर पर बांध कर रखें। ऐसा 3-4 बार दोहराएं और फिर बालों को शैम्पू करने से पहले अच्छी तरह सूखने दें।

नींबू का जूस करता है डैंड्रफ दूर (Lemon can help in Dandruff Problem):

अगर आपके बालों में रूसी है तो रात में बालों की तेल मालिश करें। अगली सुबह बालों और स्कैल्प में नींबू का रस लगाकर 15 मिनट तक यूं ही रहनें दें। फिर शैम्पू कर लें। बालों की सफाई के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- घर पर करना चाहते हैं हेयर कलर, तो फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स