Winter Hair Care Tips : बालों में रूसी की समस्या को रोक सकती हैं ये 3 चीज़ें, विंटर सीज़न में ज़रूर खाएं

Winter Hair Care Tips - डैंड्रफ या रूसी के कई कारण हैं। लेकिन, सर्दियों में आमतौर पर यह समस्या   मौसम में रूखापन बढ़ने की वजह से होता है। ऐसे में, शरीर की त्वचा के साथ स्कैल्प य सिर की त्वचा में भी ड्राईनेस बढ़ जाती है। नतीजतन,  सिर में खुजली, पपड़ी दार त्वचा और डैंड्रफ या रूसी की समस्याएं होने लगती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 9, 2019 4:46 PM IST

बालों की परेशानियों में डैंड्रफ ( Dandruff Problem causes)  भी शामिल है जो, सर्दियों के मौसम में लोगों को काफी ज़्यादा परेशान करती है।  डैंड्रफ ( Home Remedies for Dandruff) से राहत पाने के लिए जहां ऊपरी इलाज के तौर पर नारियल का तेल, बादाम का तेल और नींबू के साथ कई नुस्खे तैयार किए जाते हैं। वहीं, डायट में छोटे-मोटे कुछ बदलाव करके भी इस समस्या से बचा जा सकता है। डैंड्रफ से बचने के लिए अपनी डायट में कुछ विशेष और ऐसी चीज़ें शामिल करें, जो रूसी को रोकने में नैचुरली सक्षम हैं।

क्यों होती है रूसी की समस्या  ( Dandruff Problem causes):

डैंड्रफ या रूसी के कई कारण हैं। लेकिन, सर्दियों में आमतौर पर यह समस्या ( Dandruff Problem causes)  मौसम में रूखापन बढ़ने की वजह से होता है। ऐसे में, शरीर की त्वचा के साथ स्कैल्प य सिर की त्वचा में भी ड्राईनेस बढ़ जाती है। नतीजतन,  सिर में खुजली, पपड़ी दार त्वचा और डैंड्रफ या रूसी की समस्याएं होने लगती हैं।

बालों में रूसी की समस्या को रोकने के लिए खाएं ये 3 चीज़ें ( Home Remedies for Dandruff):

गुड़ :

शक्कर की बजाय सर्दियों में गुड़ का सेवन करें। यह बालों को हेल्दी बनाएगा और आपकी डैंड्रफ की समस्या को भी रोकेगा। दरअसल, गुड़ में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह ब्लड प्यूरिफिकेशन का भी काम करता है। इस तरह यह रक्त की अशुद्धियां साफ करता है। त्वचा के अलावा बालों, नाखूनों और आंखों की भी चमक बढ़ती है।

ड्राई हेयर और ड्राई स्किन है विंटर की आम ब्यूटी प्रॉब्लम्स, इस्तेमाल करें एलो वेरा, मिलेगी इनसे राहत।

अदरक ( Home Remedies for Dandruff):

इसे एक हेल्दी और फायदेमंद मसाले के तौर पर भारतीय डिशेज़ में शामिल किया जाता रहा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सर्दी-खांसी ठीक करने के अलावा अदरक बालों को भी हेल्दी बनाती है। दरअसल, अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स स्किन और बालों को नुकसान से बचाते हैं।

साथ ही, अदरक में मौजूद कुछ तत्व बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर की तरह काम करते हैं। इससे बालों को टूटने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाना आसान हो जाता है।

नारियल :

कोकोनट या नारियल बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं समझा जाता। नारियल के तेल की तरह की नारियल की गिरी या सूखे नारियल का बुरादा खाने से भी बालों को फायदा होता है। क्योंकि, नारियल मॉश्चराइजिंग इजेंट्स से भरपूर है। साथ ही, इसमें इसेंशियल फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों और त्वचा का पोषण करते हैं। ये, बालों को मज़बूत बनाते हैं, उन्हें टूटने  से रोकते हैं। इसके अलावा, सिर की त्वचा का पोषण कर ये डैंड्रफ की वजह, खुश्की को भी रोकते हैं।

यह भी पढ़ें- Coconut Oil: खुली चोट पर ना लगाएं नारियल का तेल, हो सकता है नुकसान!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source