
Also Read
डैंड्रफ दूर करने के लिए आज ही आजमाएं 'शुगर स्क्रब'। © Shutterstock
डैंड्रफ बालों की सबसे बड़ी समस्या होती है। डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प पर भी बूरा असर पड़ता है। सर में डैंड्रफ होने की वजह से कई और परेशानी का सामना करना पड़ता है। डैंड्रफ की वजह से सर में खुजली और इंफेक्शन होने लगता है। डैंड्रफ की समस्या से जल्द निपटना बहुत जरूरी होता है। डैंड्रफ की वजह से बालों की जड़ों पर भी असर पड़ता है और बाल कमजोर होने लगते हैं। हम यहां बालों की इस समस्या को दूर करने का एक अचूक नुस्खे की बात करेंगे। हम शुगर स्क्रब के माध्यम से कैसे डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं उसकी बात करेगें। शुगर स्क्रब के अलावा शुगर के प्रयोग से और क्या बनाया जा सकता है बालों के लिए वह भी बात करेंगे।
शुगर स्क्रब
आप इस स्क्रब का इस्तेमाल सिर से एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। आपको ये स्क्रब बनाने के लिए चीनी के साथ ओलिव ऑयल और चुटकी भर नमक मिलाना है। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्की उंगलियों से मसाज करें। एक घंटे के लिए उसे लगा रहने दें। फिर उसे सादे पानी से धो लें। ये स्क्रब स्कैल्प पर होने वाले रैशेज़ और डैंड्रफ से राहत देने में मदद करेगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इस उपाय को हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ेंः स्किन की खतरनाक बीमारी को कहीं आप ‘डैंड्रफ’ तो नहीं समझ रहे ?
शुगर और एलोवेरा एलोवेरा
अपने उपचार करने वाले गुण के लिए जाना जाता है और ये शुष्क स्कैल्प के अलावा डैंड्रफ से लड़ने में भी मदद करता है। एलोवेरा का एक ताज़ा पत्ता लें। उसके दोनों साइड से कांटे निकाल कर उसे छील लें। उसमें से सफेद जेल निकाल कर एक साफ़ कटोरी में रख लें। अब आप चीनी को अच्छे ढंग से ब्लेंड कर लें ताकि वो महीन पाउडर बन जाए। अब आप जेल में चीनी का पाउडर मिला कर सही ढंग से मिक्स कर लें। इसे अब अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट रखने के बाद धो लें। ये मिश्रण आपके हेयर ग्रोथ के लिए भी बहुत बढ़िया है। आप दो हफ्ते में एक बार ये उपाय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मजबूत, घने व डैंड्रफ फ्री बालों के लिए मेथी का ऐसे करें प्रयोग।
शुगर और शैम्पू
स्कैल्प से डेड स्किन हटाने के लिए और उसे स्वस्थ रखने के लिए एक्सफोलिएशन बहुत ज़रूरी है। ये विधि बहुत ही आसान है। आपको बस अपने रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले शैम्पू में एक चम्मच चीनी मिक्स करना है। अब इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने बालों को शैम्पू करने के लिए करें। सामान्य तरीके से ही बाल धो लें। आप हफ्ते में एक बार इसे दोहरा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः डैंड्रफ से मिलेगा छुटकार ऐसे करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल।