Dandruff Home Remedy: ठंड के मौसम में होता है बहुत अधिक डैंड्रफ, तो लगाएं केवल 2 चीज़ों से बना यह खास हेयर पैक, रूसी की समस्या हो जाएगी कम

रूखे मौसम मे सिर की त्वचा भी बहुत अधिक ड्राई हो जाती है। जिससे, डैंड्रफ की समस्या भी बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में अगर सिर की त्वचा का ख्याल रखा जाए तो, इसे बहुत अधिक गम्भीर समस्या बनने से रोका जा सकता है। गुनगुने तेल से मालिश करने और एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करने से इस रूसी की समस्या से थोड़ी बहुत राहत मिलती है। साथ ही इस्तेमाल करें यह खास हेयर पैक। जिसे, घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 9, 2020 1:03 PM IST

डैंड्रफ या रूसी (Dandruff )  सर्दियों की सबसे कॉमन ब्यूटी (Dandruff Home Remedy) प्रॉब्लम है। रूखे मौसम मे सिर की त्वचा भी बहुत अधिक ड्राई हो जाती है। जिससे, डैंड्रफ की समस्या भी बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में अगर सिर की त्वचा का ख्याल रखा जाए तो, इसे बहुत अधिक गम्भीर समस्या बनने से रोका जा सकता है। गुनगुने तेल से मालिश करने और एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करने से इस रूसी की समस्या से थोड़ी बहुत राहत मिलती है। लेकिन, अगर आप शैम्पू की बजाय नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो, आपके लिए हम यहां लिख रहे हैं एक खास हेयर पैक के बारे में।

Weight Loss Tips for Brides: जल्द होने वाली है शादी? तो, शादी से पहले वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

ठंड के मौसम में होता है बहुत अधिक डैंड्रफ (Dandruff Home Remedy), तो लगाएं नींबू-दही का हेयर पैक:

दही (Curd)  एक अच्छे हेयर कंडीशनर के तौर पर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में इस्तेमाल की जाती रही है। इसीलिए, बालों के लिए तैयार किए जाने वाले घरेलू नुस्खों में (Dandruff Home Remedy) दही (Curd) भी शामिल होता है। दरअसल,  दही में लैक्टिक एसिड सिर की त्वच में सूजन जैसी परेशानियों को कम करता है। जो, रूसी या डैंड्रफ की एक वजह है।

Winter Diet Tip: क्या आप भी खाते हैं पराठे के साथ दही, है ये एक अच्छी आदत, वेट लॉस और बेहतर डायजेशन के लिए सर्दियों में करेगी मदद।

जबकि, नींबू (Lemon) में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड भी स्किन को हेल्दी रखता है। इससे, इंफ्लेमेशन कम होता है। स्कैल्प के पोर्स में छुपे बैक्टेरिया को खत्म करने का काम भी नींबू करता है। इसीलिए, इसे बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ऐसे बनाएं दही और नींबू का हेयर पैक :

200 ग्राम या एक कटोरी दही में आधा नींबू का रस मिलाएं। इससे, अच्छी तरह फेंटकर एक पेस्ट बना लें। इसे, सिर की त्वचा या स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। आधा घंटा इसे यूं ही रहने दें। जब, हेयर पैक सूख जाए तो उसे सादे पानी से धोएं। फिर, किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को वॉश कर लें।(Dandruff Home Remedy)

Hair Fall Natural Remedies: हेयर फॉल से राहत के लिए सर्दियों में आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बालों का झड़ना होगा कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source