Dandruff: डैंड्रफ से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये नैचुरल हेयर केयर टिप, 3 चीज़ों से तैयार करें हर्बल हेयर मसाज ऑयल

Dandruff Home Remedy: स्कैल्प की त्वचा बहुत अधिक ड्राई होने के कारण और खासकर, सर्दियों के मौसम में रूसी की समस्या होने लगती है। रूसी या डैंड्रफ मे सिर की त्वचा पर सफेद पपड़ीदार परत बन जाती है। जो,  छोटे-छोटे टुकड़ों के तौर पर झड़ने लगती है। इससे, आपके सिर, कंधों, चेहरे और आर्म्स के रोमछिद्रों में ये टुकड़ों बैठ जाते हैं। जिसके चलते पिम्पल्स की समस्या भी हो सकती है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 18, 2020 8:33 PM IST

Dandruff Home Remedy:  डैंड्रफ की प्रॉब्लम (Dandruff Home Remedy)  को कम करने के लिए मेंहदी का इस्तेमाल (Henna for dandruff) अच्छा माना जाता है। क्योंकि, इस नैचुरल इंग्रीडिएंट को बहुत लम्बे समय से बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। मेंहदी या हिना पाउडर डैंड्रफ को ना केवल कम करता है। बल्कि, इस समस्या को दोबारा होने से रोकने मे भी सहायक है।   (Dandruff Home Remedy in hindi)

Hair Care Tip: जब लगाएं बालों में मेंहदी, तो ध्यान में रखें शहनाज़ हुसैन की ये हेयर केयर टिप्स

स्कैल्प की त्वचा बहुत अधिक ड्राई होने के कारण और खासकर, सर्दियों के मौसम में रूसी की समस्या होने लगती है। रूसी या डैंड्रफ मे सिर की त्वचा पर सफेद पपड़ीदार परत बन जाती है। जो,  छोटे-छोटे टुकड़ों के तौर पर झड़ने लगती है। इससे, आपके सिर, कंधों, चेहरे और आर्म्स के रोमछिद्रों में ये टुकड़ों बैठ जाते हैं। जिसके चलते पिम्पल्स की समस्या भी हो सकती है।

डैंड्रफ से राहत के लिए  घर पर बनाएं यह हर्बल ऑयल  (Dandruff Home Remedy):

एक कटोरी मेंहदी की हरी पत्तियां,  एक चम्मच मेथी के दाने और 200 मिली सरसों का तेल लेकर तैयार करें एक मसाज ऑयल।  यह एक आज़माया हुआ नुस्खा है। जिसे, भारतीय महिलाओं बहुत समय से इस्तेमाल करती आ रही हैं। जब, डैंड्रफ की समस्या हो तो, इन तीनों चीज़ों को मिलाकर नैचुरल मसाज ऑयल तैयार करें।

किसी बर्तन में सरसों का तेल गर्म होने के लिए रखें। जब, तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। इसमें मेंहदी की पत्तियां मेथी के दाने डालें। फिर, इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें। रातभर इस मिश्रण को बर्तन में यूं ही पड़ा रहने दें। ताकि, मेथी और मेंहदी के सभी तत्व तेल में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। फिर, इस तेल को छानकर किसी एयर टाइट बोतल में भरें।

Simple hair care Tips: हेल्दी बालों के लिए हर मौसम में आज़माएं ये हेयर केयर टिप्स।

जब, बालों को शैम्पू करना हो तो उस दिन इस तेल से सिर की मसाज करें। एक –दो घंटे के लिए तेल को बालों में लगा रहनें दें। फिर, इसे शैम्पू की मदद से साफ करें। कुछ दिनों में डैंड्रफ की समस्या कम होती हुई नज़र आएगी। (herbal oil for dandruff)

Coriander Health benefits: एक्ने हो या हेयर फॉल, हरी धनिया दिलाएगी इन प्रॉब्लम्स से राहत, जानें धनिया के कुछ बेमिसाल फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source