डैंड्रफ से हैं परेशान, ये प्राकृतिक उपचार दूर करेंगे आपकी यह समस्या

स्कैल्प पर किसी तरह के फंगल इंफेक्शन के कारण डैंड्रफ हो रहा है, तो नीम का तेल लगाएं। नीम एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जाना जाता है। यह बालों की देखभाल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण डैंड्रफ से लड़ने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 14, 2019 5:38 PM IST

डैंड्रफ यानी रूसी से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। बालों से संबंधित यह सबसे कॉमन समस्या है। आप भी रूसी से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते होंगे, फिर भी डैंड्रफ जाने का नाम नहीं ले रहा आयुर्वेद में मौजूद कुछ तरीकों को ट्राई करके जरूर देखें। इन आयुर्वेदिक चीजों के इस्तेमाल से रूसी भी दूर होगी और बालों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

जब आजमाएंगे ये घरेलू उपचार, सिर पर आ जाएंगे दोबारा बाल

नीम

स्कैल्प पर किसी तरह के फंगल इंफेक्शन के कारण डैंड्रफ हो रहा है, तो नीम का तेल लगाएं। इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं। नीम एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जाना जाता है। यह बालों की देखभाल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण डैंड्रफ से लड़ने में मदद करता है। नीम से तैयार हेयर मास्क भी लगाना फायदेमंद है। नीम के पत्तों का पेस्ट बनाएं। उसमें एक कटोरा दही मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर इसे धो लें।

नाभि में पियर्सिंग करवाने के बाद हो जाए इंफेक्शन, तो इन नुस्खों से करें ठीक

आंवला

आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। यह ड्राइनेस दूर करता है और डैंड्रफ के संचय को रोकता है। आंवला विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-बैक्टीरियल गुण के लिए जाना जाता है जो डैंड्रफ कम करने में सहायता करता है। रूसी से कई बार खुजली भी होती है। आंवले से यह समस्या भी दूर होती है। आंवले का हेयर मास्क बना सकते हैं। पानी में आंवले का पाउडर डालें। उसका पेस्ट बनाएं। इसके बाद आप 8-10 तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे आंवले के पेस्ट में मिलाएं। फिर पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। इसे लगभग 30 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी और हल्के शैम्पू के साथ इसे धो लें।

बाल होंगे घने और मजबूत, जब करेंगे ये 4 योगासन

मेथी

मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों के झड़ने और डैंड्रफ को कम करता है। मेथी के बीज गंजापन और बालों को पतला करने की समस्याओं का भी इलाज करती है। मेथी का हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। इसके लिए तीन चम्मच मेथी रात भर पानी में भिगोएं। सुबह में मेथी के बीज को पीस लें। इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट लगा रहने के बाद हल्के शैम्पू से बालों को धो लें।

बाल होंगे मजबूत और स्वस्थ, जब पिएंगे ये 4 हर्बल टी

अंडा और नींबू

कटोरे में दो सफेद अंडे डालें। उसमें एक नींबू निचोड़ें। इसे मिलाकर बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे के लिए स्कैल्प और बालों में लगा रहने दें। उसके बाद बालों को नीम साबुन से धो लें। इससे अंडा स्कैल्प को प्रोटीन प्रदान करेगा और डैंड्रफ की समस्या दूर होगी।

बालों के गिरने से हैं परेशान ? जानें, क्यों गिरते हैं अधिक बाल और क्या है इसका इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source