
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
टीवी एक्टर दलजीत कौर (टीवी सीरियल ‘काला टीका’ की मंजरी) की पर्सनल लाइफ में ढेर सारी उथल-पुथल चल रही है और इसलिए वो काफी समय से ख़बरों में हैं। लेकिन दलजीत ने इन सबके बीच तब सबको चौंका दिया जब वो कुछ दिन पहले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के वेडिंग रिशेप्शन में पहुंची। अपने चब्बी चिक्स के लिए मशहूर दलजीत कौर यहां नजर आयीं एकदम स्लिम एंड ट्रिम अंदाज में।
जी हां, दलजीत ने पूरे 25 किलो वजन कम किया है और इस अचीवमेंट के बाद उनके चेहरे पर स्माइल रुक ही नहीं रही है। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में टेंशन और तलाक जैसी स्थिति का सामना कर रही दलजीत ने आखिर कैसे किया यह फिटनेस लेवल पाने का काम?
तो कैसे आया ये बदलाव? दलजीत ने बताया कि उन्होंने अपनी डायट पर बहुत ध्यान दिया। पिछले एक साल से उन्होंने रोटी और चावल खाना पूरी तरह छोड़ दिया। लेकिन खाने-पीने के साथ-साथ दलजीत ने अपने वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान दिया। वो अपने एक्सरसाइज प्लान को पूरी सिद्दत के साथ फॉलो करती रहीं। उन्होंने कार्डियो और रनिंग के ऑप्शन्स चुनें जिन्हें वो एक दिन के अंतर पर करती रहीं यानि अगर वो सोमवार को कार्डियो कर रही हैं तो मंगलवार दौड़ती थीं और फिर बुधवार के लिए कार्डियो उनके वर्कआउट में शामिल होता था। इतनी कड़ी मेहनत और डायट पर कंट्रोल के बाद दलजीत 25 किलो वजन घटा सकीं और इस वेट लॉस का नतीजा सबके सामने है जो आप इस आर्टिकल के साथ की तस्वीर में आप देख सकते हैं। तस्वीर में वेट लॉस के बाद दलजीत की फिटनेस का अंतर साफ दिख रहा है।
सचमुच! दलजीत का ये मेकओवर साबित करता है कि फिट रहना कितना महत्वपूर्ण है और अगर इरादा किया जाए तो मुश्किल परिस्थितियों में भी वर्कआउट और अच्छे डायट प्लान से आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
चित्र स्रोत -Facebook/Daljit Kaur's page.