Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Daily Skin Care Routine: आपके चेहरे की खोई सुंदरता को वापस दिलाएंगे ये 4 स्किन केयर टिप्‍स, इन्‍हें रोजाना करें फॉलो

Daily Skin Care Routine: यदि आप भी एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं कर रही हैं या आप स्किन केयर को जरूरी नहीं समझती तो आप यह सबसे बड़ी गलती कर रही हैं।

Daily Skin Care Routine: आपके चेहरे की खोई सुंदरता को वापस दिलाएंगे ये 4 स्किन केयर टिप्‍स, इन्‍हें रोजाना करें फॉलो
आपके चेहरे की खोई सुंदरता को वापस दिलाएंगे ये 4 स्किन केयर टिप्‍स, इन्‍हें रोजाना करें फॉलो

Written by Atul Modi |Updated : January 20, 2021 2:01 PM IST

रोजाना त्‍वचा की देखभाल (Daily Skin Care Routine) करना अच्‍छी आदतों में से एक है। यदि आपकी स्किन भी डल है तो इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। जिनमें से आपका खराब लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खाना व खराब स्किन केयर रूटीन शामिल है। हमारे शरीर की तरह ही हमारी स्किन को भी केयर की आवश्यकता होती है और इसके लिए आपको डेली स्किन केयर रूटीन (Daily Skin Care Routine)  का पालन करना होगा।आप निम्न टिप्स को फॉलो करके अपनी डल व डेमेज स्किन को निखरी हुई त्वचा में बदल सकते हैं।

सबसे पहले एक अच्छे क्लींजर को चुनें

आपकी स्किन से हर प्रकार की गंदगी को निकालने के लिए एक अच्छे से फेसवॉश की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाला फेसवॉश खरीद लें।

एक अच्छा मॉइश्चराइजर खरीदें

यदि आपकी स्किन ऑयली है और आप सोचती हैं कि आपको किसी मॉइश्चराइजर की आवश्यकता नहीं है तो आप गलत हैं। हर किसी की स्किन को मॉइश्चराइजर की आवश्यकता होती है। यदि आप की ऑयली स्किन है तो आपको कोई ऑयल फ्री मॉश्चराइजर प्रयोग करना चाहिए और यदि ड्राई स्किन है तो किसी साधारण से मॉइश्चराइजर का प्रयोग करे।

Also Read

More News

सनस्क्रीन का प्रयोग करें

यदि आप कहीं बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन का प्रयोग करना आवश्यक है। यह आपकी स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और यदि आप घर से बाहर नहीं भी निकल रही हैं तो भी आपको कम से कम एसपीएफ 30 या उससे कम का सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए। आपको इसका प्रयोग हर 4 घंटों के अंतराल पर री-अप्लाई करते रहना चाहिए। यदि आप इसका प्रयोग नहीं करती हैं तो आपकी स्किन बहुत डेमेज हो सकती है।

नाईट क्रीम का प्रयोग करें

वैसे तो नाईट क्रीम का प्रयोग आपको करते ही रहना चाहिए। परन्तु यदि आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको एक बार अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कई बार कुछ नाईट क्रीम ज्यादा थिक होती हैं और उससे आपकी स्किन में एक्ने व पिंपल्स हो सकती हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वैसे तो यह ऊपर लिखित सारी ही टिप्स बहुत सिंपल व छोटी छोटी ही हैं परन्तु यदि आप इन्हें गम्भीरता से लेती हैं तो यह आपकी स्किन में बहुत ज्यादा अंतर देखने को मिल सकता है और यदि आप इन्हीं छोटी छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं तो आपकी स्किन धीरे धीरे डल व डेमेज होनी शुरू हो जाती है।

About the Author

... Read More