अपनी दिनचर्या की इन 6 गलतियों के कारण बालों में आता है रूखापन, चाहिए सिल्की बाल तो आज ही छोड़ें

Causes of frizzy hair: बालों में रूखापन होना बाल झड़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसलिए यदि आपको बालों में रूखापन आ रहा है, तो पहले से ही उसका उपाय कर लें ताकि बाल झड़ने की समस्या पैदा ही ना हो पाए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 30, 2023 3:49 PM IST

Mistakes that cause frizzy hair: बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना इतना आसान नहीं है कई बार महंगे से महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी फेल हो जाते हैं। ज्यादातर महिलाओं और यहां तक कि पुरुषों को भी बालों में रूखापन होने की शिकायत होने लगी है। आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि बालों में रूखापन होना बाल झड़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसलिए यदि आपको बालों में रूखापन आ रहा है, तो पहले से ही उसका उपाय कर लें ताकि बाल झड़ने की समस्या पैदा ही ना हो पाए। बालों में रूखापन आमतौर पर हमारे द्वारा की जाने वाली किसी न किसी गलती के कारण होता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले हैं। यदि आपके बालों में भी दिनभर रूखापन रहता है, तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। चलिए जानते हैं किस कारण से होता है बालों में रूखापन (Cause of dry hair)

1. शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल (Overuse of shampoo)

बार-बार शैंपू करना भी आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है और इसके कारण बालों में रूखापन आ जाता है। बहुत ज्यादा या बार-बार शैंपू लगाने से बालों का नेचुरल चिकनापन खत्म हो जाता है और बाल रूखे पड़ने लगते हैं। यदि आपके बालों में पहले से ही रूखापन हो रहा है, तो शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

2. कठोर हेयर ब्रश का उपयोग (Hard hair brush)

ज्यादा कठोर ब्रश का इस्तेमाल करना भी आपके बालों को कठोर और रूखा बनाता है। कठोर कंघी या हेयर ब्रश के इस्तेमाल से बालों की जड़ें डैमेज होने लगती हैं और इस कारण से बालों में रूखापन आ जाता है। सिल्की बाल चाहिए तो नरम हेयर ब्रश का इस्तेमाल करें।

3. सल्फेट वाले हेयर प्रोडक्ट्स का यूज (Use of hair products with sulfate)

यदि आप किसी ऐसे शैंपू या तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें सल्फेट पाया जाता है तो यह आपके बालों में रूखापन ला सकता है। सल्फेट बालों के नेचुरल ऑयल को खत्म करके उन्हें डिहाइड्रेट कर देता है और इस कारण से बालों में रूखापन आता है।

4. तौलिए का गलत इस्तेमाल (Wrong use of towel)

यदि आप जोर-जोर से तौलिए को रगड़ते हैं, तो यह भी आपके बालों को नुकसान पहुंचा रहा है। वैसे तो तौलिए की मदद से बालों को सुखाना सुरक्षित रहता है, लेकिन कई बार जल्दी बाल सुखाने के लिए हम बालों को जोर से रगड़ने लग जाते हैं, जिससे बालों की जड़ें खराब हो जाती हैं।

5. हीट ड्रायर का इस्तेमाल (Use of heating tools for hair)

बालों को सुखाने या शेप देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हीटिंग ड्रायर का इस्तेमाल करना भी आपके लिए सही ऑप्शन नहीं माना जाता है। ये की जड़ों को कमजोर करते हैं और इस कारण से बालों में रूखेपन की शिकायत होने लगती है।

6. गर्म पानी से सिर धोना (Washing hair very warm water)

कुछ लोगों को गर्म पानी में सिर धोने की आदत होती है, गर्मियां हो या सर्दियां उन्हें गर्म पानी में ही सिर धोना अच्छा लगता है। लेकिन गर्म पानी आपके बालों की जड़ों को कमजोर बनाता है। बालों को सिल्की रखने के लिए गुनगुने पानी में ही सिर को धोना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source