एक्ने और एक्ने के दाग को चेहरे से निकाल फेंकेगा दादी मां का ये नुस्खा, जानें नुस्खे की सामग्री और प्रयोग का तरीका

जब बात चेहरे की आती है तो हमारा ध्यान इस ओर जाता ही नहीं। अगर आप भी मुंहासों की समस्या से परेशान हैं और अपने चेहरे को साफ रखना चाहते हैं तो पहले अपने पेट को साफ कर लें। इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ DIY नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे के जिद्दी दागों को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 17, 2020 4:21 PM IST

हम अक्सर सोचते हैं कि रोजाना के अपने रूटीन में हम ऐसी कौन सी गलतियां करते हैं, जिसके कारण हमारा चेहरा अपनी रंगत खोता जाता है। सोचने की लाख कोशिशों के बावजूद हमारा ध्यान ही शायद कभी इस ओर गया हो कि हमारा पेट ही इस समस्या की असली जड़ है। जी हां, पेट संबंधी समस्याएं आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर मुंहासे के पीछे का एक साइलेंट कारण होती हैं। और जब बात चेहरे की आती है तो हमारा ध्यान इस ओर जाता ही नहीं। अगर आप भी मुंहासों की समस्या से परेशान हैं और अपने चेहरे को साफ रखना चाहते हैं तो पहले अपने पेट को साफ कर लें। इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ DIY नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे के जिद्दी दागों को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

बेस्ट DIY नुस्खे, जो आपको देंगे जिद्दी मुंहासों से छुटकारा

  • संतरे के छिलके का पाउडर लें (बाजार में आसानी से उपलब्ध), इसमें नीम पाउडर और गुलाब जल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक लगाएं और मास्क के सूखने पर साफ पानी से चेहरा धो लें।
  • अलसी के बीज का पाउडर लें और इसमें शहद व गुलाब जल डालकर चेहरे पर लगाएं। पेस्ट के सूखने पर साफ पानी से चेहरा धो लें। हां इस बात का ध्यान रखें कि पैच टेस्ट करना न भूलें क्योंकि कोई भी साइड-इफेक्ट आपकी स्किन संबंधी समस्याओं को और बढ़ा सकता है।
  • उपरोक्त सभी चीजों में विटामिन और मिनरल्स की बड़ी मात्रा होती है, वहीं फ्लैक्स सीड में ओमेगा फैटी एसिड होता है, इसलिए यह निश्चित रूप से आपके चेहरे को साफ करने में मदद करेगा।

    फेस मास्क यूज करने से पहले अपने चेहरे को टोनर से साफ करना न भूलें।

इसके अलावा आप ये नुस्खें भी आजमा सकते हैंः

1-शरीर को ठीक से हाइड्रेट करने की है जरूरत

एक तांबे का गिलास लें, उसे पानी से भर लें। रात पर पानी को अपने सिरहाने रखा रहने दें। सोने से पहले और सुबह उठने के बाद अपने दांतों को ब्रश करें और उसके बाद पानी से भरा पूरा गिलास पी जाएं। नियमित रूप से ऐसा करें। एक दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं।

2- तुलसी के बीज

तुलसी के बीज आपके आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा पर भी निखार लाने में मदद करते हैं। तुलसी के बीजों से भरा एक चम्मच लें और इसे एक गिलास पानी में लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें। अपनी पसंद के अनुसार इसमें आधा नींबू या एक चम्मच चीनी और शहद मिलाएं। आप इस पेय को दिन के किसी भी समय में पी सकते हैं।

3- फल जरूर खाएं

शाम को अनानास, सेब और संतरे का सेवन करें । ये 3 सरल टिप्स आपको निश्चित रूप से एक महीने में परिणाम सामने लाने में मदद करेंगे।

मुंहासे के लिए Diy पैक

आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी को रात भर पानी में भिगोकर रखें, इसमें एक चुटकी हल्दी, 1/4 चम्मच एलोवेरा और इसमें कुछ गुलाब जल मिलाकर एक पतला पैक बना लें। इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और पूरे पैक को अपने चेहरे पर सूखने दें। आप इस मास्क को सूखने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप अपने चेहरे को वॉटर बेस मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल से भी पोंछ सकते हैं।

एक सप्ताह में 2,3 बार इस पैक का उपयोग करें इससे अधिक नहीं।

मुंहासे के निशान हटाने के लिए पैक

बेसन में शहद, नींबू की कुछ बूंदें, आधा चुटकी हल्दी और कच्चा दूध मिलाएं और इसकी मदद से एक पेस्ट बनाएं और इसे 10 मिनट के लिए पूरे चेहरे पर लगाएं। पेस्ट के सूखने के बाद अपने चेहरे को धो लें। इसे नियमित रूप से चेहरे पर तब तक लगाएं जब तक कि स्टॉप गायब न हो जाए। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है यहां तक कि आप इस पेस्ट का इस्तेमाल अपने नियमित फेस वॉश के रूप में भी कर सकते हैं।