... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 18, 2021 2:20 PM IST
Image credits by: चेहरे की हर छोटी-मोटी परेशानी का रामबाण इलाज हैं दादी मां के ये नुस्खे, लड़का हो या लड़की सभी के लिए आसान
Dadi maa ke nuskhe in hindi : हर छोटी-मोटी समस्या के लिए हमें देसी नुस्खे अपनाने की सलाह दी जाती है और ये सलाह होती भी फायदेमंद हैं। सर्दी-खांसी, नाक का बहना, चेहरे पर पिंपल्स या अन्य कोई छोटी-मोटी समस्या में हमें अपनी दादी-नानी के नुस्खे याद आते हैं। ये दादी-नानी मां के नुस्खे आज तक कारगर माने जाते हैं क्योंकि इनमें देसी चीजों का इस्तेमाल होता है। अगर आप भी दादी-नानी मां के इन नुस्खे (हैक्स) के बहुत बड़े फैन हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
पिंपल्स एक आम सी समस्या है, जो युवाओं को ज्यादा परेशान करती हैं और इस समस्या में हमारी दादी मां इनसे निपटने का सबसे अच्छा तरीका बताती हैं। इन्हें दबाएं नहीं बल्कि प्रभावित क्षेत्र पर एक कॉस्मेटिक एंटी-बैक्टीरियल प्लास्टर लगाकर उसे ठीक करें। ये प्लास्टर स्किन सेंसेटिव होता है, जो बैक्टीरियल पिंपल को तेजी से ठीक करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से आप एक दिन में बदलाव देख सकते हैं।
दादी मां के नुस्खों के पिटारे में खट्टा दही भी है। जी हां, इसे फेंके नहीं, बल्कि इसका इस्तेमाल फेस पैक बनाने के लिए करें, जो आपकी स्किन को मुलायम बनाएगा। दही में बस एक चुटकी हल्दी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और मेकअप ब्रश से अपने चेहरे पर लगाएं। पैक के सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और फिर देखें कमाल।
चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान? इसके लिए भी घरेलू नुस्खा है, जिसमें दही के साथ बेसन का प्रयोग करें। यह आपकी त्वचा को ब्लीच और साफ करेगा। ऑयली स्किन वाले दूध में गेहूं के आटे का प्रयोग करें। इससे चेहरे से जुड़ी सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी।
अगर आप अपने बेरंग होठों से परेशान हैं और गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं तो ये नुस्खा इस्तेमाल करें। सफेद चीनी में समान मात्रा में कॉफी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में जैतून/नारियल के तेल की कुछ बूंदें, नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और धीरे-धीरे अपने होंठों पर 15 मिनट तक रगड़ें। बेहतर परिणाम पाने के लिए सप्ताह में 1-2 बार जरूर लगाएं।
ब्लैकहैड्स हटाने के लिए ये आपका पसंदीदा नुस्खा बन सकता है। जी हां, पेट्रोलियम जेली को प्रभावित जगह पर लगाएं और प्लास्टिक रैप से ढक दें। कम से कम 30 मिनट तक इसे वैसे ही रखें। रैप को हटाने के बाद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए कॉटन बड्स का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.