Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे के पुराने से पुराने दाग धब्बे हटाएंगे मूली के बीज, बिना फेशियल ​कराए चेहरा करेगा नेचुरल ग्लो

Radish Seeds Benefits for Skin in Hindi: मूली के बीज स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इसके पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। मूली के बीज दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। आप भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे के पुराने से पुराने दाग धब्बे हटाएंगे मूली के बीज, बिना फेशियल ​कराए चेहरा करेगा नेचुरल ग्लो

Written by Anju Rawat |Updated : January 29, 2025 1:35 PM IST

Radish Seeds Benefits for Pigmentation in Hindi: मूली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं, मूली के बीज भी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। मूली के बीज त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को मिटाने में असरदार होते हैं। मूली के बीज त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। साथ ही, त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो आप मूली के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मूली के बीजों में मौजूद गुण त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में कारगर होते हैं। आइए, जानते हैं कि चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए मूली के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें?

दाग-धब्बे मिटाने में कैसे असरदार हैं मूली के बीज?

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप मूली के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मूली के बीज दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। मूली के बीज एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। ये गुण त्वचा से मुंहासों और दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। मूली के बीज चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं।

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए मूली के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Radish Seeds to Remove Dark Spots in Hindi

मूली के बीजों का पेस्ट लगाएं

मूली के बीज चेहरे के पुराने से पुराने दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। मूली के बीज पिग्मेंटेशन और निशान को मिटाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मूली के बीज लें। अब इन बीजों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद मूली के बीजों को 20-25 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद मूली के बीजों को पीस लें। अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। मूली के बीज त्वचा के निशान मिटाने में मदद करते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप सप्ताह में 2-3 बार मूली के बीजों के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

मूली के बीज और नींबू का रस

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बे मिटाना चाहते हैं, तो मूली के बीज और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। मूली के बीजों के पेस्ट में नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। नींबू के रस में मौजूद गुण दाग-धब्बों को हल्काकरने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

त्वचा के लिए मूली के बीजों के फायदे- Radish Seeds Benefits for Skin in Hindi

  • मूली के बीज त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में कारगर साबित होते हैं।
  • मूली के बीज त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी को निकालने में मदद करते हैं।
  • मूली के बीजों का पेस्ट दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
  • मूली के बीज त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार करते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।