Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे के काले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मिट जाएगा सारा कालापन

How to Remove Black Dark Spots on Face: दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। आप इन घरेलू उपायों की मदद से चेहरे का कालापन दूर कर सकते हैं।

चेहरे के काले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मिट जाएगा सारा कालापन

Written by Anju Rawat |Updated : March 20, 2025 4:12 PM IST

Chehre ke Kale Daag Dhabbe Kaise Hataye: चेहरे के काले दाग कैसे हटाएं? ये अधिकतर लोगों का सवाल रहता है। दरअसल, आजकल कई लोग चेहरे के काले दाग-धब्बों से परेशान हैं। काले धब्बे चेहरे की सुंदरता पर दाग लगा देते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे आपके कॉन्फिडेंस लेवल को भी कम कर सकते हैं। ऐसे में चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए अक्सर लोग स्किन पीलिंग ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन, यह बेहद महंगा होता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के काले दाग-धब्बों को मिटा सकते हैं। आपके घर में भी कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं है। आइए, जानते हैं चेहरे के काले दाग-धब्बे मिटाने के लिए घरेलू उपाय (Daag Dhabbe Mitane ke Gharelu Upay)-

1. टमाटर का गुदा लगाएं- Tomato Pulp to Remove Dark Spots

टमाटर का गुदा चेहरे के काले दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का गुदा त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसके लिए आप टमाटर का गुदा लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 1-2 मिनट तक इस चेहरे पर रगड़ें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

2. बेसन और दही- Besan Dahi to Remove Dark Spots

बेसन और दही, दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। बेसन और दही का मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे। आप 2 चम्मच बेसन में 1-2 चम्मच दही मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए कुछ दिनों तक रोज इसका इस्तेमाल करें।

Also Read

More News

3. हल्दी और नींबू का रस- Haldi Lemon Juice to Remove Dark Spots

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो हल्दी और नींबू के रस को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड और विटामिन-सी होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में असरदार होते हैं। आप एक चम्मच नींबू का रस लें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर कॉटन बॉल की मदद से अप्लाई करें। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।

4. एलोवेरा जेल- Aloe Vera Gel to Remove Dark Spots

एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों को भी रिमूव करने में मदद करता है। चेहेर के काले दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरी में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को मिटाने में सहायक होते हैं। आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से दाग-धब्बे पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।