सफेद बालों को काला करने के लिए इन 5 तरह से इस्तेमाल करें करी पत्ता

Curry leaves for hair: करी पत्ता बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें अमीनो एसिड होते हैं, जो कि सफेद बालों को रोकते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 11, 2022 3:50 PM IST

Curry leaves for hair: करी पत्ता, एक औषधीय पत्ता है जो शरीर की कई समस्याओं में काम आ सकता है। करी पत्ते में विटामिन बी होता है जो कि मेलानिन प्रोडक्शन (melanin production) में मददगार है। ये हेयर फॉलिकल्स की जड़ों में मेलानिन को बढ़ावा देते हैं और इन्हें काला करने में मददगार है। इसके अलावा करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बालों में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और इसे समय से पहले सफेद (home remedy for grey hair blackening) होने से बचाते हैं। साथ ही करी पत्ता की खास बात ये है कि आप इन्हें कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. करी पत्ता और फिटकरी का लेप

फिटकरी का पानी में डाल कर उबाल लें और इसमें ताजे करी पत्ता डाल कर पकाएं। अब जब धीमे-धीमे करी पत्ते रंग निकल आए और पानी हरा दिखने लगे तो इसे छान लें। अब ठंडा होने पर इस पानी को अपने बालों में लगाएं। हफ्ते में यह काम लगभग दो बार करें। ये आपके सफेद होते बालों को काला करने मेंमदद करेगा।

2. करी पत्ता कलौंजी का तेल

करी पत्ते को नारियल तेल में पकाएं और फिर इसमें कलौंजी मिला लें। अब हर बार बालों में इस तेल को लगाने से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें। फिर इस तेल को बालों में लगाएं और चंपी करें।रेगुलर इस तेल के इस्तेमाल से बालों को काला करने में मदद मिलेगी।

3. करी पत्ता और प्याज का तेल

करी पत्ता और प्याज का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये तेल बालों को काला करने और इसकी ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। आप इस तेल को बालों में लगा कर लंबे समय के लिए बालों की मसाज करें तो इससे बालों को पोषण मिलेगा, बाल बड़े होंगे और असमय सफेद भी नहीं होंगे।

4. करी पत्ता और कॉफी हेयर पैक

करी पत्ता और कॉफी हेयर पैकबालों की ग्रोध बढ़ाने में कारगर तरीके से काम करते हैं। इस हेयर पैक को लगाने से पहले तो हेयर फॉलिकल्स में जान आती है। इसके बाद ये बोलों में कोलेजन बूस्ट करता है और इसके बनावट सही करने में मदद करता है।

5. करी पत्ता और शिकाकाई का लेप

करी पत्ता, शिकाकाई पाउडर और दही का पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद धो लें। शिकाकाई पाउडर का उपयोग आयुर्वेद में सदियों से स्वस्थ बालों के लिए किया जाता रहा है। यह एक प्राकृतिक शैम्पू है जो सफद बालों को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। नियमित उपयोग से स्कैल्प स्वस्थ रहेगा और आप बालों के विकास को नोटिस करेंगे। साथ ही करी पत्ता और दही आपके बालों को अन्य लाभ देंगे।