Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल कर्ली बाल काफी ट्रेंड में है। बॉलिवुड की कई मशहूर ऐक्ट्रेसेज भी खूबसूरत कर्ल्स में नजर आ रही हैं। कर्ली बाल देखने में तो काफी आकर्षक लगते हैं लेकिन इनकी देखभाल करना भी काफी मुश्किल होता है। यदि आपके बाल भी कर्ली हैं, तो इन्हें खास देखभाल की जरूरत है। जानें, कर्ली बालों की देखभाल करने के इन चार टिप्स के बारे में। इन्हें अपनाकर आसानी से कर्ली बालों को आप मैनेज कर सकती हैं।
आपकी इन 4 गलतियों से बढ़ जाती है बालों के टूटने-झड़ने की समस्या
ऐसे करें कर्ली बालों की देखभाल
1 बालों को कंघी करते समय कर्लिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। बालों को सुखाने के लिए सॉफ्ट कॉटन टॉवेल का यूज करें। सुखाते समय बालों को टॉवेल से न रगड़ें बल्कि बालों को कॉटन टॉवेल से पोंछते हुए सुखाएं।
2 कर्ली बालों को सुलझाने के लिए हेयर ब्रश का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाय मोटी कंघी से बाल झाड़ें। आसानी से कंघी करने के लिए बालों को हल्का गीला कर लें।
ये हैं बालों के लिए बेस्ट विटामिंस, डाइट में इन्हें शामिल करके पाएं हेल्दी और स्ट्रॉन्ग हेयर
3 बालों को शैंपू करके सुखाने के बाद स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स या सीरम का इस्तेमाल करें। इससे बाल सुलझे हुए रहेंगे, जिन्हें आप आसानी से मैनेज कर सकेंगी।
4 कर्ली बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए शैंपू के बाद कंडिशनर लगाना न भूलें। इससे आपके बालों की अंदर से कंडिशनिंग होगी।