दही खाने से नहीं लगाने से भी चमक सकती है आपकी स्किन! इन 4 नुस्खों से लाएं हाथ-पैर और चेहरे पर ग्लो

मानसून में स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए जरूरी है कि नैचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए, जो आपकी स्किन को फायदा पहुंचाएं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 1, 2022 12:14 PM IST

अगर आपको बेदाग या फिर निखरी त्वचा चाहिए तो आपको कम से कम सप्ताह में एक बार अपनी स्किन को पैंपर करने की जरूरत होती है। हालांकि ज्यादातर लोग स्किन की देखभाल को उतना जरूरी नहीं समझते, जितना की होना चाहिए। आपके लिए जरूरी है कि ऐसी हेल्दी आदतों को अपनाना, जो आपकी स्किन के लिए चमत्कार करने का काम करे, खासकर मानसून के दिनों में। मानसून में स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए जरूरी है कि नैचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए, जो आपकी स्किन को फायदा पहुंचाएं। इन नैचुरल चीजों में से एक है दही, जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

1-स्किन के लिए दही

दही हेल्दी और समस्याओं से मुक्त स्किन प्रदान करने में बहुत फायदेमंद होता है। बात करें दही के गुणों की तो इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और ढेर सारे जरूरी विटामिन्स होते हैं। इतना ही नहीं दही में विटामिन सी, डी, ए और दूसरे पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड भी हमारी स्किन में मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है। लैक्टिक एसिड में स्किन को सॉफ्ट बनाने और मुंहासों को दूर करने के गुण होते हैं, जिससे फेस पर ग्लो आता है। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं दही का इस्तेमाल।

curd_after_mango

2-दही और नींबू फेशियल

एक कटोरी में दही लें और एक छोटा नींबू उसमें नीचोड़ दें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक मसाज करें। अब सादे पानी से चेहरे को धो लें। ये चेहरे की टैनिंग को हटाने और चेहरे को ग्लो बनाने में मदद करेगा।

3-बेसन और खीरा स्क्रबर

इन दोनों को मिलाकर अपनी स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। आप इसमें एक चम्मच बेसन और दो चम्मच दही को अच्छी तरह से मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

4-हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों और दूसरी स्किन संबंधी समस्याओं में आराम पहुंचाती है। इस नुस्खे के लिए दो चम्मच दही और आधी चम्मच हल्दी को अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को सीधे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दें। अब हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और पानी से धो लें।

5-दही और शहद से मॉश्चराइज करें

अगर आपका चेहरा रूखा हो जाता है तो शहद और दही का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को स्मूथ बनाने के साथ-साथ नरिश भी होता है। इस नुस्खे के लिए आप थोड़ा दही लें और उसमें शहद डालकर एक पेस्ट बना लें। इसे अपने पूरे फेस पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source