hamburger icon
A
Read in English

मानसून में चेहरे पर लगाएं दही से बने ये 4 फेस पैक, खिल जाएगी त्वचा और दूर हो सकते हैं दाग-धब्बे

मानसून में चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप दही से बने फेस पैक यूज कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद कर सकता है। दही त्वचा को नमी भी प्रदान करता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 9, 2026 1:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, आपको बता दें कि कई स्किन एक्सपर्ट्स दही को त्वचा के लिए भी लाभकारी बताते हैं। स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का मानना है कि दही में मौजूद गुण त्वचा का ग्लो बढ़ाते हैं और त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, दही में मौजूद गुण टैनिंग, सनबर्न और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। आप दही को सीधे तौर पर चेहरे पर लगा सकते हैं या दही का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. दही और गुलाब जल

चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए दही में गुलाब जल मिलाकर लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है और पीएच लेवल को बैलेंस में रख सकता है।

2. दही और बेसन

चेहरे का निखार बढ़ाने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप दही में बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। शहनाज हुसैन बताती हैं कि बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद मिल सकती है।

3. दही और हल्दी पाउडर

अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार लाना चाहते हैं, तो दही में हल्दी पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें और इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे-गर्दन पर अप्लाई करें और सूखने के बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। हल्दी में मौजूद गुण त्वचा को साफ करते हैं, इस पेस्ट को लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी रिमूव हो सकते हैं।

4. दही और नींबू का रस

चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए आप दही में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। शहनाज हुसैन बताती हैं कि अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो दही और नींबू के रस को मिक्स करके लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे गर्दन और चेहरे की त्वचा को साफ करने में मदद मिल सकती है।

5. सिर्फ दही से मसाज करें

अगर आपके पास सिर्फ दही है, तो आप इसी से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। दही को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। आप 2 चम्मच दही लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। शहनाज हुसैन बताती हैं कि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: दही को सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दही में मौजूद गुण त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो चेहरे पर दही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं, अगर चेहरे पर कील-मुहांसे या दाग-धब्बे हैं, तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के चेहरे पर दही का इस्तेमाल न करें।