Curd Benefits for Skin: दही लगाने से झुर्रियां, दाग-धब्बे होते हैं कम, त्वचा पर दही लगाने के 5 फायदे

आप प्रतिदिन त्वचा पर दही से बने फेसमास्क अप्लाई करते हैं, तो त्वचा पर इसके कई फायदे होते हैं। स्किन हाइड्रेटेड रहती है। जानें, त्वचा पर दही लगाने के क्या-क्या फायदे (Curd Benefits for Skin in Hindi) हो सकते हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2021 9:34 PM IST

Skin Care Benefits of Yogurt in Hindi: दही खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। दही में कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिससे दांतों और हड्डियों की सेहत दुरुस्त रहती है। इसके अलावा दही में विटामिन डी, बी-2, बी-5 बी-12, प्रोटीन, जिंक, लैक्टिक एसिड, प्रोबायोटिक्स भी मौजूद होते हैं, जो सेहत के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट की समस्या से बचाते हैं। पाचन तंत्र मजबूत रहती है। त्वचा पर होने वाली इंफेक्शन दूर होती है। यदि आप प्रतिदिन त्वचा पर दही से बने फेसमास्क अप्लाई करते हैं, तो इसका कूलिंग इफेक्ट होता है। स्किन हाइड्रेटेड रहती है। चेहरे पर दही लगाने से झाइयां, झुर्रियां दूर होती हैं। जानें, त्वचा पर दही लगाने के क्या-क्या फायदे (Curd Benefits for Skin in Hindi) हो सकते हैं....

दही से त्वचा में नमी रहे बरकरार (Skin Care benefits of Curd in Hindi)

त्वचा पर दही लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। दही से बने फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर दही से बना फेस मास्क लगाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच दही, 1 चम्मच कोकोआ पाउडर, 1 चम्मच शहद। इन्हें अच्छी तरह से मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। दही से त्वचा में मॉइश्चराइज लेवल बढ़ता है, त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

झुर्रियां करे कम दही

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियों, झाइयों की समस्या बढ़ने लगती है। इससे आपका चेहरा बेजान और डल नजर आने लगता है। दही से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। दही के नियमित इस्तेमाल से इन समस्याओं को कम कर सकते हैं। दही का फेस मास्क लगाएं। फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच दही, 1 चम्मच ओट्स। इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।इससे त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं। त्वचा जवां और फ्रेश नजर आती है।

दही दूर करे डार्क सर्कल

यदि आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल हो गए हैं, तो यह पर्याप्त नींद ना लेने, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, त्वचा पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल, तनाव के कारण भी हो सकता है। काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए 1 छोटी कटोरी में दही लें।कॉटन बॉल की मदद से आंखों के नीचे इसे लगाएं। पांच मिनट लगा रहने दें। दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम कर सकता है।

दही से स्किन इंफेक्शन हो कम

बारिश के मौसम में यदि आपको स्किन इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है, तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। खुजली, लालपन, स्किन रैशेज होने पर आप त्वचा पर दही से बना फेस मास्क लगाएं। इसके लिए आपको चाहिए 1 चम्मच दही, कॉटन कपड़ा लें। दही को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाकर कपड़े से बांध दें। दही में प्रोबायोटिक तत्व बैक्टीरियल इंफेक्शन, रोगाणुओं के कारण होने वाले स्किन इंफेक्शन को ठीक करते हैं।

चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासों को करे कम

चेहरे पर मुंहासों के दाग-धब्बे कम नहीं हो रहे हैं, तो दही का इस्तेमाल करें। दही में नींबू का रस डालकर चेहरे पर लगाएं। दाग-धब्बे कम होंगे। लैक्टिक एसिड युक्त दही त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। त्वचा पर दही का इस्तेमाललगातार करने से मुंहासों से छुटकारा तो मिलता ही है, त्वचा ग्लो करती है। स्किन स्मूद बनती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.