Crows feet : इन घरेलू उपचार से दूर करें आंखों के आसपास की झुर्रियां

अकसर उम्र बढ़ने के साथ आंखों के आसपास झुर्रियां यानी क्रोज फीट नजर आने लगते हैं, आप चाहें तो घर पर ही इन्‍हें दूर हटाने के उपाय अपना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 17, 2019 9:33 PM IST

क्रोज फीट यानी आंखों के आसपास की झुर्रियों के बारे में ऐसा माना जाता है कि ये बढ़ती उम्र की निशानी हैं। पर ऐसा नहीं है। असल में यह त्‍वचा के ड्राय होने के कारण होती हैं। अगर आपकी त्‍वचा नर्म और मुलायम है तो उम्र बढ़ने के बाद भी नहीं होंगी। पर अगर किन्‍हीं कारणों से आपकी त्‍वचा शुष्‍क यानी रूखी हो गई है तो यह उम्र से पहले भी दस्‍तक दे सकती हैं। पर घबराएं नहीं इसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं। जिन्‍हें आजमा कर आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं।

क्रोज फीट हटाने के घरेलू उपाय Home remedies for Crows feet

नींबू का रस

असल में यह त्‍वचा की कोशिकाओं के नर्म पड़ने के कारण होती हैं। जब आपके शरीर में विटामिन ई की कमी होने लगती है, तो आपकी त्‍वचा भी डल होने लगती हैं। जिसकी वजह से यह बढ़ जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आहार में खट्टे फल जैसे नींबू आदि का सेवन शुरू कर दें। इसके अलावा आप नींबू के रस की हल्‍की मालिश भी अपनी आंखों के आसपास कर सकती हैं।

नारियल तेल

यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। नारियल तेल में त्‍वचा के लिए जरूरी पोषण और वसा होती है। जिससे शुष्‍क त्‍वचा को आराम पहुंचता है। अगर आपकी त्‍वचा बहुत रूखी होने लगी है तो आप रात को सोते समय अपने चेहरे पर नारियल तेल की हल्‍की मालिश करें। अगर झुर्रियां हो गईं हैं तो आंखो के आसपास अंगुली से हल्‍की मसाज करें।

विटामिन ई

इस जरूरी विटामिन की कमी से भी त्‍वचा डल और ड्राय होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार में विटामिन ई को शामिल करें। अमूमन शाकाहारी महिलाओं में इसकी कमी हो जाती है। इसके लिए आप विटामिन ई के कैप्‍सूल से अपनी आंखों के आसपास मालिश कर सकती हैं।

भरपूर नींद लें

नींद पूरी न होना कई समस्‍याओं की वजह हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें। इससे त्‍वचा को आराम मिलता है और कोशिकाओं को रिपेयरिंग का समय। इसलिए जरूरी है कि आप हर दिन कम से कम सात से आठ घंटे की अच्‍छी नींद लें।