फटी एड़ियां न केवल आपके पैरों की खूबसूरती बिगाड़ती हैं बल्कि उनकी वजह से आपको चलने-फिरने में भी परेशानी हो सकती है। कई बार इन फटी एड़ियों से खून भी निकलता है और उनमें काफी दर्द भी होता है। इन समस्याओं से बचने के लिए अपने पैरों का खास ख्याल रखने की ज़रूरत पड़ती है। फटी हुई एड़ियों का इलाज ना करने से इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
क्यों होती है फटी-एड़ियों की समस्या?
फटी एड़ियों की सबसे बड़ी वजह है पैरों की त्वचा में नमी की कमी। इसके अलावा खुले चप्पल पहनने और खुरदुरी सतह पर नंगे पैर चलने से भी एड़ियां फट सकती हैं। एड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें। सर्दियों के मौसम में मौसम त्वचा की नमी को और ज़्यादा सोखता है इसलिए पैरों को अच्छे से मॉश्चराइज़ करें और मोज़े पहनें।
हल्दी पाउडर और ऑलिव ऑयल तेल का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को नहाने से पहले अपने पैरों पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट तक इसे पैरों पर लगाकर रखें। आप इस नुस्खे को रोज़ाना इस्तेमाल करें। फटी एड़ियों की वजह से उठने वाले दर्द से राहत पाने का यह एक बेहतर और तुरंत असर करने वाला नुस्खा है।
एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और इसमें थोड़ा नमक या बाथ सॉल्ट मिला दें। इसमें अपने पैरों को 10 मिनट तक डुबोकर रखें। इससे एड़ियों की त्वचा नर्म हो जाएंगी। अब एक प्यूमिक स्टोन से एड़ियों की त्वचा को रगड़े। बहुत ज़ोर नहीं लगाना है लेकिन एड़ियों पर जमा डेड स्किन या मृृत कोशिकाओं को साफ करना ज़रूरी है।
डेड स्किन को हटाने के लिए आप फूट स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल और शक्कर को मिलाकर इस स्क्रब से अपने पैरों को साफ करें। पैरों को धो लें और उसे थपथपाकर साफ करें। अब एक पेट्रोलियम जेली या किसी गाढ़ी क्रीम से पैरों की मसाज करें और कॉटन के मोजे पहने।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.