Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
फटी एड़ियों ( Cracked Feet Natural Remedies) का प्रकृतिक इलाज आपकी रसोई में भी उपलब्ध है। शहद, एलो वेरा और नारियल का तेल ( Coconut Oil) ऐसी ही साधारण चीज़ें हैं। जो, फटी एड़ियों ( Cracked Feet Natural Remedies) के लिए किसी औषधि की तरह काम करती हैं। लेकिन, इनके उपयोग के सही तरीके पता होने से इन्हें लगाने के फायदे भी बहुत अधिक बढ़ जाते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (Shahnaz Husain Tips) ने बताए, नारियल के तेल से फटी एड़ियों को कम करने के तरीके। इस प्रक्रिया को हफ्ते मे दो बार अपनाने से बेहतर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
रात को साने से पहले गर्म पानी में नमक डालकर अपने पैरों को आधा घण्टा तक भीगो कर रखें जिससे आपकी एड़ियों की त्वचा मुलायम हो जाएगी तथा इसके बाद बाथिंग स्पंज से रगड़कर एड़ियों से मृत कोशिकाओं को आहिस्ता-आहिस्ता हटा दीजिए। पैरों को धोने के बाद त्वचा पर क्रीम की मालिश कीजिए तांकि त्वचा क्रीम को पूरी तरह सोख ले। ( Cracked Feet Natural Remedies)
क्रीम की बजाय, नारियल के तेल की मालिश करने से भी फायदा होता है। इसके लिए, रात को सोने से पहले नारियल तेल से त्वचा की मालिश करने से सुबह आपके पांव कोमल तथा मुलायम बनकर उभरेंगे। यदि आप फटी एड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं तो दिन में दो बार नारियल तेल से अपने पांव की मालिश कीजिए। फिर, फटी एड़ियों को साॅफ्ट काॅटन के कपड़े की पट्टी बांधें। इसे, सुबह खोलें। इससे, फटी एड़ियों के घाव भरने में मदद मिलेगी।
फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल रामबाण की तरह काम करता है। नारियल तेल में विद्यमान एंटी इन्फलेमेटरी तथा एंटी माईक्रोबाईल गुण विद्यमान होते हैं। जिससे त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है तथा नारियल तेल को सूखी त्वचा के उपचार के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
नारियल तेल त्वचा में नमी बरकरार रखने के इलावा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मददगार साबित होता है। नारियल तेल को प्रतिदिन उपयोग में लाने से फटी एड़ियों की समस्या से बचा जा सकता है तथा यह पांव की बाहरी त्वचा के टिशू को मजबूत करता है।