स्किन प्रॉब्लम्स हैं कोरोना वायरस के नये लक्षण, बरसात में बढ़ सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे करें बचाव

कोविड 19 इंफेक्शन से पीड़ित लोगों में कई मरीज़ों में कोविड फुट का लक्षण भी देखा गया। कोविड फुट में पैरों में दर्द, एलर्जिक रिएक्शन्स, रैशेज़ और घाव दिखायी पड़ते हैं। खासकर, बच्चों में यह समस्या काफी अधिक देखी जा रही है।साथ ही, कोविड-19 इंफेक्शन के नये लक्षणों के तौर पर त्वचा से संबंधित समस्याएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखना ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि मॉनसून में कोरोना वायरस से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 20, 2020 10:41 AM IST

बरसात का मौसम यूं तो गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन, हवा में नमी और तेज़ उमस के कारण यह मौसम स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, उमस से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। जिससे, स्किन सांस नहीं ले पाती और स्किन में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से बारिश के मौसम में, रिंगवॉर्म्स यानि दाद की परेशानी होने लगती है। पानी के सम्पर्क में आने या बहुत देर तक गीले कपड़ों में रहने से ऐसा होता है। तो वहीं, इस मौसम में फंगल इंफेक्शन, एथलीट फुट, पिम्पल्स और एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी परेशानियां भी काफी ज़्यादा बढ़ जाती हैं।

क्या है कोविड फुट की समस्या :

कोविड 19 इंफेक्शन से पीड़ित लोगों में कई मरीज़ों में कोविड फुट का लक्षण भी देखा गया। कोविड फुट में पैरों में दर्द, एलर्जिक रिएक्शन्स, रैशेज़ और घाव दिखायी पड़ते हैं। खासकर, बच्चों में यह समस्या काफी अधिक देखी जा रही है।

दरअसल, बरसात के मौसम में नमी और उमस बढ़ने से विभिन्न प्रकार के बैक्टेरिया, फंगल और वायरस बढ़ जाते हैं। जो, स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स ने ऐसी आशंका जतायी है कि कोरोना वायरस महामारी बरसात में  गम्भीर हो सकती है। साथ ही, कोविड-19 इंफेक्शन के नये लक्षणों के तौर पर त्वचा से संबंधित समस्याएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखना ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि मॉनसून में कोरोना वायरस से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए।

बरसात में ऐसे रखें स्किन का ख्याल:

  • दिन भर में अपने चेहरे को कई बार धोने से भी स्किन हेल्दी बनती हैं। इसीलिए, सुबह, रात में सोने से पहले और बाहर से घर लौटने पर अपने चेहरे की सफाई करें
  • बरसात में  मौसम के अनुसार, वॉटर बेस्ड कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करें। इससे, पिम्पल्स की समस्या से बचा जा सकेगा।
  • पैगों में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए ऐसे जूते पहने जो खुले हों। इससे पानी जूतों में रूकेगा नहीं और पैरों की स्किन को डैमेज भी कम होगा।
  • हाइड्रेटेड रहें। खूब सारा पानी पीएं। साथ ही गर्म सूप और काढ़ा जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें।
  • मेकअप, कपड़े, तौलिया और कंघी आदि शेयर ना करें।
  • हेल्दी और आसानी से पच जाने वाला भोजन करें।  फल और सब्ज़ियों के साथ साबुत अनाज और घी जैसी चीज़ों का भी सेवन करें।
  • बहुत अधिक मात्रा में चाय-कॉफी पीने से बचें। क्योंकि, कैफीन त्वचा का रूखापन बढ़ाता है और अन्य स्किन प्रॉबल्म्स को भी बढ़ाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source