... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : July 31, 2019 5:16 PM IST
तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के साथ साथ सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट व सेल चेहरे पर होने वाली महीने रेखाओं व झुर्रियों का नेचुरल तरीके से उपचार करती हैं। © Shutterstock
आपने कभी सोचा है कि आपके सौंदर्य (Copper vessel benefits ) के लिए वो खास चीज क्या है,जिससे इसे निखारा जा सकता है। ज्यादातर लोग सोचते होंगे कॉस्मैटिक उत्पाद। पर असल में सौंदर्य उत्पादों से ज्यादा जरूरी है आपका आहार। आहार ही आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए जरूरी है। इसके साथ ही आप कैसे बर्तनों (Copper vessel benefits ) का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह भी आपकी ब्यूटी को प्रभावित करता है। इनमें सबसे खास माने जाते हैं तांबे के बर्तन। आइए जानें तांबे के बर्तनों (Copper vessel benefits ) के सौंदर्य लाभ।
अब चाहें आप बोन चाइना की क्रॉकरी इस्तेमाल करने लगे हो पर पारंपरिक तौर पर हमेशा से ही धातु अर्थात मैटल के बर्तनों के इस्तेमाल का चलन रहा है। आपने अक्सर अपनी दादी-नानी को अलग-अलग धातुओं के बर्तनों को अलग-अलग तरह से प्रयोग करते देखा होगा। वे अकसर पानी पीने के लिए तांबे के बर्तनों की सलाह देती थीं। पर क्या आप जानते हैं कि क्यों इतना खास माना जाता है तांबे के बर्तन में पानी पीना।
आयुर्वेद के अनुसार, उनकी बात पूरी तरह से सही है, क्योंकि तांबे के बर्तन में रखे पानी से शरीर के तीन दोष वात, कफ व पित्त की समस्या दूर होती है। यह शरीर में इनका संतुलन बना कर सकारात्मक ऊर्जा को चार्ज करता है। तांबे के बर्तन में पानी रखने से शरीर के हानिकारण कवक, शैवाल, बैक्टीरिया मर जाते है। यह शरीर में पीएच का संतुलन बनाए रखने में मदद करते है। इससे न केवल पानी साफ व संतुलित रहता है बल्कि यह हमारे स्वस्थ के लिए भी कई तरह से लाभदायक होता है।
तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के साथ साथ सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट व सेल चेहरे पर होने वाली महीने रेखाओं व झुर्रियों का नेचुरल तरीके से उपचार करती हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण मुक्त कणों से लड़ कर, ठीक लाइनों के गठन में मदद करती हैं। यह नई व स्वस्थ त्वचों कोशिकाओं की शुरुआत करते है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा से संबंधी समस्याएं बहुत ही जल्द दूर होती है। यह आसानी से फोड़े, फुंसी, मुंहासे को पनपने नही देती है। इसके साथ ही यह त्वचा को चमकदार व साफ बनाता है।
Reverse hair washing : बालों की सेहत के लिए अच्छी है यह तकनीक
Shea butter : ब्यूटी के लिए फायदेमंद शिया बटर के बारे कितना जानते हैं आप