लगातार मास्क पहनने से हो सकती है एक्ने-रैशेज की समस्या, जानें इसके लिए आसान घरेलू उपाय

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार मास्क पहनना फायदेमंद तो है लेकिन कुछ स्तर पर इससे लोगों को स्किन प्रॉब्लम भी हो रही है। लगातार मास्क पहनने से लोगों के चेहरे पर एक्ने, रैशेज, सूजन और लालिमा जैसे लक्षण दिख रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 14, 2020 4:01 PM IST

कोरोनावायरस महामारी की वजह से मास्क हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। आलम यह है कि जब कोई व्यक्ति अगर कुछ देर के लिए भी घर से बाहर कदम रख रहा है तो मास्क जरूर पहनता है। कई ऑफिस मेंतो 8 से 9 घंटे लगातार मास्क पहनना तक जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यह कदम फायदेमंद तो है लेकिन कुछ स्तर पर इससे लोगों को स्किन प्रॉब्लम भी हो रही है। लगातार मास्क पहनने से लोगों के चेहरे पर एक्ने, रैशेज, सूजन और लालिमा जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इस समस्या को लोग सोशल मीडिया पर “मास्कने” और “मास्क एक्ने” के नाम से बुला रहे हैं।

क्या है मास्कने?

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में डर्माटलॉजिस्ट, वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर डीएम महाजन ने अखबार वेबसाइट को बताया है कि मास्क का काम नाम और मुंह को पूरी तरह से कवर करना है। मास्क का प्रयोग इन दिनों कोरोनावायरस से बचाव के लिए किया जाता है। लेकिन जब से लंबे समय तक लगातार पहना जाता है तो इससे मास्क के अंदर घर्षण की स्थिति बन जाती है। साथ जब लोग अपने मास्क को साबुन या फिर किसी अन्य प्रॉडक्ट से धोते हैं तो मास्क के फैब्रिक में वह थोड़ा सा रह जाता है, जिसके चलते लोगों को एक्ने, रैशेज और लालिमा की शिकायत होती है।

skin-rash

मास्क के साथ एक्ने को रोकने के तरीके

1. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी आप मास्क खरीदें तो सही फैब्रिक का ही खरीदें। सूती या फिर किसी मुलायम कपड़े का मास्क पहनना सही रहता है। इन दिनों मानसून चल रहा है इसलिए किसी मोटे फैब्रिक का मास्क पहनने से बचें।

2. फेस मास्क को 1 से 2 घंटे से ज्यादा लगातार नहीं पहनना चाहिए। अगर आप बहुत भीड़ भाड़ वाली जगह जाते हैं और मास्क पहनना जरूरी है तो आप फेस शील्ड का यूज़ कर सकते हो। इससे आप स्किन प्रॉब्लम से भी बच जाएंगे और खुद को सेफ भी रख पाएंगे।

3. सूर्य का प्रकाश सबसे अच्छा कीटाणुनाशक है। इसलिए मास्क को किसी साबुन या डिटर्जेंट से धोने के बजाय, आप इसे कम से कम चार घंटे तक धूप में रख सकते हैं। आपके पास फेस मास्क का एक सेट हो सकता है और उन्हें सूरज की रोशनी में रख सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपके पास 5 फेसमास्क हैं तो रोज एक पहनने के बाद उसे धूप में रख दें। इससे मास्क में अगर कोई कीटाणु होगा तो वह मर जाएगा।

skin-rash

एक्ने के लिए घरेलू नुस्खे

1. अगर आपके मुंहासे बहुत बड़े और लाल रंग के हो रहे हैं तो आपको तुरंत राहत की जरूरत होती है. ऐसे में आपको बाजार में मिलने वाली अच्छी एंटी एक्ने क्रीम या पिंपल्स क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। एंटी एक्ने क्रीम का चयन भी अपने स्किन टाइप के अनुसार ही करें। अगर यह आपको सूट नहीं करती तो इसका इस्तेमाल न करें।

2. यह एक घरेलू उपाय जैसा है, क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए कोई स्किन केयर एक्सपर्ट्स नहीं बताता है। लेकिन ब्यूटी केयर वाले इसकी सलाह देते हैं। अगर आपके चेहरे या शरीर में कहीं भी बहुत ज्यादा पिंपल्स हैं तो एस्प्रिन की गोली पीसकर लगा सकते हैं। यह मुंहासे को दूर करने में काफी कारगर सिद्ध होती है।

3. त्वचा की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल आप भी करते हैं। लेकिन टी ट्री ऑयल और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर मुंहासे का इलाज भी कर सकते हैं।