• हिंदी

सेब के साथ इन चीजों का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

सेब के साथ इन चीजों का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान
सेब के साथ ना खाएं ये फूड्स, हो सकते हैं सेहत को कई नुकसान।

Written by Anshumala |Published : February 26, 2021 9:29 PM IST

सेब एक ऐसा फल है, जिसका सेवन आप हर दिन करेंगे, तो आपको डॉक्टर के पास बहुत कम ही जाने की जरूरत पड़ेगी। अधिक उम्र तक स्वस्थ रहने का आसान उपाय है कि आप प्रत्येक दिन एक सेब खाएं। यह फल साल भर मिलता भी है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब शरीर में मुख्य रूप से आयरन की कमी को दूर करने के लिए जाना जाता है। शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। सेब में आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व अधिक होते हैं। आयरन के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। सेब वजन भी कम करता है। वैसे, सेब का सेवन करने से पहले आपको कुछ बातों को जान लेना जरूरी है। सेब कब खाना चाहिए, किस चीज के साथ खाना (apple food combinations) चाहिए, किस चीज के साथ नहीं खाना चाहिए, इसकी जानकारी भी बहुत जरूरी है। जानिए, किन चीजों का सेवन सेब खाने के साथ या तुंरत बाद करना आपकी (Apple benefits in hindi) सेहत के लिए भारी पड़ सकता है..…

सेब का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए?

1 कुछ लोगों की आदत है कि किसी भी फल के साथ दही खाने लगते हैं जैसे केले को दही में काटकर खाना या अन्य फलों को दही से बनने वाले रायते में मिलाकर खाना। लेकिन, सेब को दही के साथ या सेब खाने के तुरंत बाद दही खाते हैं, तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। सेब खाकर 1 से डेढ़ घंटे तक दही ना खाएं। इनकी तासीर ठंडी होती है और जब आप इन्हें साथ में खाएंगे, वो भी रात में तो सर्दी-जुकाम, खांसी हो सकती है।

2 यदि आप प्याज, टमाटर, खीरा, मूली आदि से तैयार सलाद में सेब मिलाकर खाते हैं, तो यह भी नुकसान पहंचा सकता है। सेब के साथ मूली खाना स्किन संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। जिनकी त्वचा संवेदनशील है, उन्हें एलर्जी हो सकती है। सेब की ही तरह मूली की भी तासीर ठंडी होती है, ये दोनों एक साथ पेट में जाकर इनमें मौजूद एंजाइम्स नेगेटिव प्रतिक्रिया करते हैं।

Also Read

More News

3 सेब खाते ही पानी पी लेना भी हेल्दी नहीं है। इससे शरीर का पीएच लेवल प्रभावित होता है, जो त्वचा पर नकारात्मक असर कर सकता है। सेब खाने के बाद पानी पीने से पेट फूल सकता है। पेट में बैक्टीरिया, गैस की समस्या हो जाती है।

4 सेब खाने के बाद नींबू पानी पीना या खट्टे फल, अचार आदि खाना भी पेट की समस्या को बढ़ाता है। इससे पेट दर्द, अपच, गैस, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। खटी चीजों में साइट्रिक एसिड होने के कारण पेट में जलन उत्पन्न हो सकता है।

5 सेब खाकर दूध पीने से भी बचें। इससे पेट में दूध जाकर फट जाता है और आपको अपच की समस्या हो सकती है। सुबह के समय सेब ना खाएं, इससे सीने में कफ जमा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब की तासीर ठंडी होती है।

Apple Benefits in Hindi : एक सेब करे सेक्स इच्छा को तीव्र, वजन भी हो कम, जानें सेब के सेहत पर होने वाले अन्य लाभ