... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Eating good is equally important to get that radiant look.
Bad food for Skin : हर कोई अपना चेहरा साफ और खूबसूरत चाहता है, लेकिन पिंपल्स और एक्ने (Pimples And Acne) इस ख्वाहिश को पूरा नहीं होने देते। पिंपल्स और एक्ने चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ने के साथ-साथ तकलीफ भी बहुत देते हैं। इसके अलावा जब पिंपल्स जाते हैं, तो ये हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे भी छोड़ जाते हैं, जो चेहरे को खराब कर देते हैं। इन्हीं मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए यदि आप घरेलू उपायों और केमिकल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक गए हैं, तो एक बार अपने खान-पान में बदलाव जरूर (Bad food for Skin) कर लें। क्योंकि पिंपल्स (Pimples And Acne) होने की एक बड़ी वजह गलत खानपान भी होता है।
हम अपने भोजन में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स (Pimples And Acne) को दावत देते हैं। इसलिए हमें अपने खान-पान से इन चीजों को दूर कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों (Bad food for Skin) के बारे में-
यदि आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने ना निकले तो चीनी और मैदे से बनी चीजों को आज से ही खाना छोड़ दें। मीठा खाने वाले लोगों को एक्ने की परेशानी अधिक होती है। वहीं, ऐसे लोग जो ब्रेड, चावल और केक खाना पसंद करते हैं, उन्हें भी मुंहासों की समस्या बहुत अधिक होती है। क्योंकि इन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है। भोजन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट एक्ने को बढ़ावा देता है।
बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है। अगर ये लोग दूध का सेवन करते हैं, तो इनके चेहरे पर एक्ने की समस्या होने लगती है। इसलिए अगर आपको लगता है कि दही-दूध के सेवन के आपके चेहरे पर मुंहासे निकल रहे हैं, तो इसका सेवन करना छोड़ दें।
कॉफी और चाय पीने वालों को पिंपल्स की समस्या होती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहारा साफ रहे तो कॉफी और चाय से दूरी बना लें। कॉफी में मौजूद कैफीन इंसुलिन स्तर को बढ़ाता है। इससे एक्ने और पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है।
जिम जाने वाले लोग अधिकतर प्रोटीन पाउडर पीते हैं। प्रोटीन के अधिक सेवन से भी पिंपल और एक्ने की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं, तो इससे दूरी बना लें। ये आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है।
घर पर पाएं पार्लर जैसा निखार, अपनाएं ये खास सेल्फ ग्रूमिंग टिप्स
लड़कों के चेहरे पर आएगा निखार, घर पर ट्राई करें ये फेसपैक
नाखून से लेकर स्किन की सुंदरता बढ़ाए ये अनोखा कैप्सूल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल