
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
sunscreen application mistakes (ai generated image)
अगर आप गर्मियों का मौसम आने के बाद भी अपनी स्किन की एक्स्ट्रा केयर नहीं कर पाते हैं, तो उससे टैनिंग, सनबर्न और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन अब हम सब जान चुके हैं कि इन सभी समस्याओं से सिर्फ एक ही चीज बचा सकती है और व सनस्क्रीन है। लेकिन यह भी जानना होगा कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना स्किन के लिए जितना अच्छा और फायदेमंद है, उसका गलत तरीके से इस्तेमाल करना स्किन को लिए कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है और इसी बारे में हम इस लेख में कुछ खास जानकारियां लेने वाले हैं। इसलेख में हम सनस्क्रीन लगाने के ऐसे 5 गलत तरीकों के बारे में जानेंगे जिनता फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है।
हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग हो सकता है, किसी की ऑयली तो किसी की ड्राई स्किन होती है। वहीं किसी की स्किन एलर्जिक भी हो सकती है और किसी की सेंसिटिव भी हो सकती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आमतौर पर जेल बेस्ड या लाइटवेट सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही सनस्क्रीन चुनने के लिए आपको किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर लेना चाहिए।
ज्यादातर सनस्क्रीन स्किन पर दो से तीन घंटे तक ही काम कर पाती है, लेकिन हम अक्सर एक बार सुबह लगा लेते हैं और दोबारा लगाते ही नहीं है। अच्छी से अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन आपकी स्किन को 3 घंटे से ज्यादा प्रोटेक्शन नहीं दे पाएगी। खासतौर पर अगर बहुत बार-बार धूप में निकलते हैं, तो नियमित अंतराल में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।
अगर आप सनस्क्रीन को भी मॉइश्चराइजर समझ कर लगा रहे हैं तो कैसे काम चलेगा? अगर आप हाथ पर थोड़ी सी सनस्क्रीन रख कर उसे दोनों हाथों पर लगाते हैं और फिर गर्दन और चेहरे पर मल लेते हैं, तो उससे आपकी स्किन को प्रोटेक्शन नहीं मिल पाएगी। इसके लिए 'Two-Finger Rule' अपनाएं। अपनी इंडेक्स और मिडिल फिंगर पर दो लंबी लाइनें बनाकर सनस्क्रीन निकालें। इतना अमाउंट आपके चेहरे और गर्दन के लिए परफेक्ट है।
अक्सर लोग यह गलती करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अब तो सनस्क्रीन लगा ली है अब तो आप सेफ हैं। लेकिन सनस्क्रीन को भी तो काम करने का समय चाहिए। सनस्क्रीन का जो फॉर्मूला होता है उसको स्किन में एब्जॉर्ब होने के लिए कम से कम 10 मिनट का समय लगता है। इसलिए घर से निकलने से कम से कम 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगा लें।
आपने दिन में सनस्क्रीन लगा ली और आपकी स्किन को धूप व यूवी रेज से सुरक्षा मिल गई, लेकिन रात को सोते समय चेहरा धोना बहुत जरूरी है। क्योंकि सनक्रीन अगर रातभर आपकी स्किन में लगी रहेगी तो उससे पोर्स ब्लॉक रहेंगे, जिससे अगले दिन पिंपल निकल सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग रात को सोने से पहले भी सनस्क्रीन लगाते हैं, लेकिन दिन की पुरानी सनस्क्रीन को चेहरे पर रखना अच्छा विकल्प नहीं है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।