Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Common Summer Skin Diseases and How to Treat Them Effectively: देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियों का मौसम आते ही जहां एक तरफ धूप और पसीना बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी तरफ स्किन से जुड़ी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। गर्मियों में तेज धूप, धूल और पसीने के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचता है। पसीने के कारण स्किन के ऑयल पोर्स ज्यादा खुलते हैं। इससे जलन, रैशेज की परेशानी होती जाती है। वहीं, गर्मियों में अगर तेज धूप में लंबे समय तक रहा जाए तो इससे सनबर्न और हीट रैशेज की समस्या होना आम बात हो जाती है। ऐसे में स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। दिल्ली एम्स के पूर्व डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ कहते हैं कि गर्मियों में स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। सेंसिटिव स्किन का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो कई प्रकार की परेशानियां का खतरा रहता है। आज इस लेख में डॉ. बीएल जांगिड़ से जानेंगे गर्मियों में चेहरे से जुड़ी कौन- कौन सी परेशानी होती (Garmiyon mein kaun kaun si skin problem hoti hai) है और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है।
गर्मियों में जो लोग अक्सर ज्यादा लंबे समय तक घर से बाहर तेज धूप और लू में बिताते हैं, उनमें सनबर्न की समस्या देखी जाती है। सनबर्न की समस्या के कारण त्वचा लाल हो जाती है। इससे जलन और छीलने की समस्या भी देखी जाती है।
सनबर्न मुख्य रूप से धूप की तेज किरणों के संपर्क में आने से होता है। यह समस्या तब होती है, जब सूरज की किरणें सीधे आपके चेहरे से संपर्क बनाती हैं। ऐसे में सनबर्न को ठीक करने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को अपना सकते हैं।
गर्मियों में शरीर अंदर से भी गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर पर्याप्त मात्रा में पानी न पिया जाए और सही से हाइड्रेशन का ध्यान न रखे, तो चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की परेशानी बढ़ जाती है। गर्मियों में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी ऑयली स्किन वालों को ज्यादा रहती है। क्योंकि ऑयली स्किन वालों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है। इससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसके कारण पिंपल्स होते हैं।
गर्मियों में तेज धूप के कारण चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है। इस समस्या को मेडिकल भाषा में स्किन टैनिंग कहा जाता है। डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि जब त्वचा धूप से सीधा संपर्क बनाती हैं, तब स्किन में मेलेनिन का प्रोडक्शन तेजी से होती है। जिसके कारण त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है।
तेज धूप और पसीने के कारण घमौरियों की परेशानी होती है। घमौरियों के कारण शरीर के विभिन्न अंगों पर छोटे-छोटे लाल दाने और खुजली होती है। घमौरियां बच्चों और बाहर रहने वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है।
गर्मियों में ज्यादा पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन की समस्या होती है। डॉक्टर का कहना है कि गर्मी में त्वचा पर पसीने के कारण होने वाली नमी, गंदगी के कारण फंगल इंफेक्शन होता है।
डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि तेज धूप, लू और पसीने के कारण गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स होना एक आम बात है, लेकिन सही देखभाल और बचाव से इसका इलाज किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।