बढ़ती उम्र के साथ स्किन में होते हैं ये 8 बदलाव, हर किसी के लिए जानना है जरूरी

Common Skin Changes that Occur with Aging: डॉ. नवजोत अरोरा बताते हैं कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती हैं वैसे-वैसे त्वचा में भी कई प्रकार के बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 9, 2026 1:26 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Navjot Arora

Common Skin Changes that Occur with Aging: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कई प्राकृतिक और सामान्य बदलाव देखने को मिलते हैं। नई दिल्ली के द्वारका स्थित डर्माहील स्किन एंड क्लिनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नवजोत अरोड़ा का कहना है कि जैसे-जैसे व्यक्ति की शरीर की उम्र बढ़ती है शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोनल बदलाव, सूरज की हानिकारक किरणों से संपर्क, जेनेटिक जैसे कई फैक्टर्स की वजह से त्वचा में भी बदलाव आते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में होने वाले प्रमुख बदलाव- Common Skin Changes that Occur with Aging

  1. झुर्रियां पड़ना (Wrinkles)- किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर झुर्रियां उम्र बढ़ने का सबसे आम और स्पष्ट संकेत हैं। डॉ. नवजोत अरोड़ा बताते हैं कि उम्र के साथ चेहरे में कोलेजन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इससे त्वचा की इलास्टिसिटी और नमी में धीरे-धीरे घटने लगती है। कोलेजन कम होने के कारण चेहरे की मांसपेशियां भी ढीली पड़ती हैं। इन सबके कारण उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां होना आम बात है। उम्र बढ़ने के साथ आंखों के आसपास, माथे, मुंह के किनारों और गर्दन पर झुर्रियां दिखती हैं।
  2. त्वचा का ढीला पड़ना (Skin Sagging)- जैसे हमारी उम्र बढ़ती है शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे उम्र बढ़ने पर त्वचा का कसाव कम हो जाता है। जिसके कारण चेहरे का आकार बदलने लगता है और त्वचा लटकी हुई नजर आती है।
  3. त्वचा का पतला होना- 20 से 30 साल की उम्र में त्वचा मोटी और हल्की सी हार्ड होती है। लेकिन 30 की उम्र के बाद त्वचा पहले की तुलना में पतली और नाजुक होने लगती है। त्वचा के पतले पर होने पर जल्दी चोट लगना, त्वचा पर नीले-काले निशान पड़ना और घाव भरने में बहुत ज्यादा समय लगना जैसी समस्या देखी जाती है।
  4. रूखापन और नमी की कमी- डॉक्टर के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन कम हो जाती है। इससे कई बार त्वचा खिंची- खिंची और ड्राई महसूस होने लगती है। ऑयल प्रोडक्शन कम होने के कारण सर्दियों में बुजुर्गों की स्किन ज्यादा ड्राई और पपड़ीदार नजर आती है।
  5. दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन- बुढ़ापे में त्वचा पर भूरे या काले धब्बे दिखने लगते हैं, जिन्हें एज स्पॉट्स या लिवर स्पॉट्स कहा जाता है। ये समस्या मुख्य रूप से लंबे समय तक धूप में रहने के कारण त्वचा में होने वाले मेलेनिन के प्रोडक्शन की वजह से होती है।
  6. चमक कम होना- उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन और प्रोटीन का स्तर शरीर में कम होने लगता है। इससे त्वचा की कोशिकाओं का नवीनीकरण कम जाता है। इसका रिजल्ट ये होता है कि समय के साथ आपके चेहरे की चमक कम होने लगती है।
  7. पोर्स का बड़ा होना - डॉक्टर का कहना है कि प्रोटीन, हार्मोनल बदलावों के कारण बढ़ती उम्र में त्वचा की इलासटीसिटी कम होने लगती है। इससे त्वचा के पोर्स पहले से ज्यादा बड़े नजर आने लगते हैं। भारत में 10 में से 6 40 साल की महिला को ओपन पोर्स की समस्या है।
  8. रिपेयर करने की क्षमता में कमी- उम्र के साथ त्वचा को रिपेयर करने की क्षमता भी उम्र के साथ धीमी हो जाती है। छोटे कट, घाव या चोटें पहले की तुलना में देर से भरती हैं। साथ ही, त्वचा की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।

उम्र के साथ त्वचा में होने वाले बदलाव

  • 20 की उम्र में- त्वचा टाइट और ग्लोइंग नजर आती है। इस दौरान शरीर में सबसे ज्यादा कोलेजन का प्रोडक्शन होता है। इसलिए स्किन टाइट और निखरी हुई नजर आती है। लेकिन ज्यादा कोलेजन के कारण 20 की उम्र में ऑयली स्किन की परेशानी देखी जाती है।
  • 30 की उम्र में- 30 की उम्र में त्वचा पर फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं। नेचुरल बदलावों के अलावा देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने और खानपान सही न होने के कारण फाइन लाइन्स नजर आते हैं। इस उम्र में आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या होना भी आम बात है।
  • 40 की उम्र में- डॉ. नवजोत बताते हैं कि 40 की उम्र में शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने के कारण चेहरे पर झुर्रियां साफ नजर आने लगती हैं। इसके अलावा 40 की उम्र में त्वचा पर पिगमेंटेशन और दाग- धब्बे की समस्या भी देखी जाती है।
  • 50 की उम्र के बाद- इस उम्र में त्वचा काफी पतली हो जाती है। इससे त्वचा पर गहरी झुर्रियां नजर आने लगती हैं। 50 की उम्र के बाद स्किन की ड्राईनेस ज्यादा हो जाती है। इससे खुजली, जलन और लालिमा की समस्या होती है।

Highlights

उम्र के साथ त्वचा में बदलाव आना सामान्य बात है।

20 की उम्र में ऑयली स्किन की समस्या होती है।

50 की उम्र में झाइयां और झुर्रियां साफ नजर आती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source