बारिश का पानी और कीड़े-मकोड़े बढ़ा सकते हैं त्वचा संबंधी समस्याएं,बरसात में स्किन एलर्जिस से बचने के उपाय

स्किन पर जब किसी भी एलर्जिक रिएक्शन के लक्षण दिखायी दें तो अपने डर्मटॉलजिस्ट से सम्पर्क जरूर करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 19, 2022 7:41 PM IST

बरसात के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं और एलर्जिस बढ़ जाती हैं और बहुत से लोगों को इन परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। बरसात में त्वचा पर एलर्जी, सर्दी-खांसी और जुकाम के अलावा सिर में खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। बारिश के पानी के सम्पर्क में आने से स्किन को नुकसान पहुंचता है और रैशेज, खुजली, शरीर पर फोड़े-फुंसी और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, बरसात में घूमने वाले कीड़े-मकोड़े, मक्खियों और मच्छरों के काटने से भी स्किन एलर्जिस हो सकती हैं। जबकि, हवा में फैले पराग कण, धूल और प्रदूषण जैसे कारणों से भी स्किन एलर्जी हो सकती है।

इन स्किन एलर्जीस में से कुछ खुद-ब-खुद ठीक हो जाती हैं तो वहीं, कुछ को ठीक होने के लिए डॉक्टरी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। इसीलिए, स्किन पर जब किसी भी एलर्जिक रिएक्शन के लक्षण दिखायी दें तो अपने डर्मटॉलजिस्ट से सम्पर्क जरूर करें। बरसात में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं में से ये प्रमुख हैं-

  • एक्ज़िमा
  • फोड़े-फुंसी और पिम्पल्स
  • स्केबिस
  • हीट रैश
  • मस्से
  • डर्मटाइटिस

एलर्जी से बचने के उपाय

  • अपने घर, बाल्कनी और छत पर ऐसे पौधे ना लगाएं जिनसे आपकी एलर्जी बढ़ सकती है।
  • घर में पालतू जानवर हों तो उनसे दूर रहें क्योंकि उनके शरीर से झड़ने वाले बालों, डैंड्रफ और गंदगी से एलर्जी बढ़ सकती है।
  • अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। घर में जमा धूल और गंदगी को साफ कर दें।
  • घर में कालीन हों तो उन्हें मोड़कर रख दें। क्योंकि, कारपेट में धूल-मिट्टी और कीटाणुओं के पनपने का खतरा बढ सकता है।
  • नहाने के बाद स्किन पर मॉश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा का रूखापन कम होता है और खुजली की समस्या कम होता है।
  • बाहर निकलने के बाद दुपट्टे या स्कार्फ से अपना चेहरा कवर करें ताकि प्रदूषण के सम्पर्क में आने से आपकी त्वचा को नुकसान ना पहुंचे और एलर्जी की समस्या गम्भीर ना बन जाए।

(Disclaimer: बरसता त्वचा संबंधी  समस्याओं से राहत पाने के लिए इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों को सिर्फ सुझाव के तौर पर ही लें। त्वचा संबंधित किसी भी समस्या के उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source