Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सफेद बाल किसी का भी मूड ख़राब कर सकते हैं क्योंकि काले-चमकीले बाल हमारी सेहत और खूबसूरती को दर्शाते हैं। इसीलिए सभी की कोशिश होती है कि वे अपने बालों को हेल्दी और सुंदर बनाए रखें, और ऐसे में जब बाल सफेद होने लगते हैं तो दिमाग काम नहीं करता या आप बहुत ज़्यादा परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कठोर हेयर प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल के अलावा आपकी कुछ और भी आदते हैं जो आपके बालों को समय से पहले ही सफेद होने देती हैं। आप भी कहीं ये ग़लतियां तो नहीं कर रहे-
1. बहुत ज़्यादा चाय-कॉफी पीना- कैफीन का बहुत अधिक सेवन आपके बालों की हेल्थ बिगाड़ सकता है और आपके बाल समय से पहले सफेद होने लग सकते हैं। इसीलिए कैफीन वाली चीज़ों का सेवन कम करें। आप चाय या कॉफी की जगह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्रीन टी पी सकते हैं। यह भी पढ़ें- गुड़ और तिल जैसी चीज़ें खाएं और सर्दियों में पाएं हेल्दी बाल और सुंदर स्किन ।
2. हरी सब्ज़ियां ना खाना- जी हां, हेल्दी डायट आपके शरीर के साथ-साथ आपके बालों की भी सेहत सुधारती है। इसीलिए अगर आप स्वस्थ और मजबूत बाल चाहते हैं तो डायट में विटामिन सी, फॉस्फोरस और फॉलिक एसिड वाले फल और सब्ज़ियों को शामिल करें। सिम्पल हेयर केयर टिप्स जो सर्दियों में आपके बालों को रखेंगी सुरक्षित और सुंदर!
3. सही हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करना- अगर आप अपने बालों को कलर करना चाहते हैं, तो ऑयल-बेस्ड हेयर डाइज़ का उपयोग करें। तेल आधारित डाइज़ में अतिरिक्त शाइन प्रदान करते हैं और बिखरे हुए सफेद बालों को मैनेज करने में मदद भी करते हैं। इसके अलावा, सप्ताह में एक बार कलर प्रोटेक्टिंग शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें, ताकि आपके बालों का रंग लंबे समय तक बना रहे।
यह भी पढ़ें- आंवला और सोया जैसी 5 चीज़ें जिन्हें खाने से मिल सकती है हेल्दी स्किन।