hamburger icon
A
Read in English

हेयर फॉल रोकने का सीक्रेट छुपा है आपके किचन में, बालों में लगाएंगे ये 5 चीजें तो कभी नहीं झड़ेगे बाल

हेयर फॉल रोकने के लिए महंगे शैम्पू या तेल की नहीं बल्कि, कुछ गुणकारी और नरिशिंग नेचुरल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें। यहां पढ़ें ऐसी ही नेचुरल चीजों के बारे में जो बालों का झड़ना रोकने में कारगर मानी जाती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 11, 2023 2:10 PM IST

Hair Fall Home Remedies: हेयर फॉल कई कारणों से हो सकता है। पोषक तत्वों की कमी से लेकर प्रदूषण और स्ट्रेस जैसे कारणों से भी हेयर फॉल हो सकता है या बाल समय से पहले और बहुत अधिक मात्रा में झड़ सकते हैं। ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट भारती तनेजा (Bharati Taneja, Beauty and Hair care expert) के अनुसार, हेयर फॉल की समस्या को रोकने के लिए सबसे पहले उसके सही कारणों का पता लगाना जरूरी है। सही वजह की जानकारी होने से हेयर फॉल को कंट्रोल करना आसान हो सकता है।

हमारे घरों में हमेशा और आसानी से मिल जाने वाली कई नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हेयर फॉल की समस्या से राहत पाने में किया जाता है। इनमें से कुछ इंग्रीडिएंट्स को हेयर ग्रोथ बढ़ाने वाला और बालों की हेल्थ सुधारने में कारगर पाया गया है। इसीलिए, अलग-अलग तरीकों से इन चीजों को बालों में लगाने के नुस्खे अक्सर बताए जाते हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं किचन में प्रयोग होने वाली कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो हेयर फॉल रोकने में मदद करती हैं। (Natural kitchen ingredients that prevents hair fall in Hindi)

इन सस्ती घरेलू चीजों से रोकें हेयर फॉल, जानें इस्तेमाल का तरीका (Natural remedies to control hair fall)

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel for hair fall prevention)

बालों और स्किन के लिए एलोवेरा के कई फायदे हैं। हेयर फॉल रोकने के लिए भी एलोवेरा को बहुत लाभकारी माना जाता है। दरअसल, एलोवेरा में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जो हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। हेयर फॉल की प्रॉब्लमसे परेशान लोग एलोवेरा का इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं-

  • एलोवेरा की ताजी पत्तियां लें और उन्हें बीच में से काटकर जेल निकाल लें।
  • अब इस जेल को सिर की त्वचा और बालों में अच्छी तरह लगाएं।
  • बालों के टाइप और मौसम के अनुसार आप एलोवेरा जेल नारियल के तेल या शहद के साथ मिक्स करके बालों में लगा सकते हैं।

करी पत्ते (Curry Leaves)

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण करी पत्ते को बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह हेयर ग्रोथ बढ़ाता है। जिन लोगों के बाल बहुत पतले हों या हेयर फॉल हो रहा हो, ऐसे लोगों को इस तरीके से बालों में करी पत्ता लगाना चाहिए-

  • 12-15 करी पत्ते लें और एक कटोरी नारियल के तेल में उन्हें उबाल लें।
  • जब करी पत्ते अच्छी तरह उबल जाएं तो तेल को आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद इस मिश्रण से बालों की जड़ों में मसाज करें। सर्दियों और बरसात के मौसम में तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं।
  • अब कुछ घंटों के लिए बालों में इस तेल को यूं ही लगा रहने दें।
  • फिर किसी माइल्ड शैम्पू और पानी से बालों को धोएं।

नारियल का तेल (Coconut oil  for hair fall prevention)

यह नरिशिंग ऑयल कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। नारियल का तेल बालों में लगाने से उनकी ड्राइनेस कम होती है, बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल कम होता है। हेयर फॉल को रोकने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल इस तरह से करें-

  • एक कटोरी में थोड़ा-सा नारियल का तेल लें और इसे बालों और स्कैल्प में लगाएं।
  • 2 घंटे के लिए इसे बालों में लगा रहने दें और उसके बाद शैम्पू और पानी से बालों की सफाई करें।

प्याज का रस (Onion Juice)

बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद पाया गया है। इसीलिए, कई हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में अब प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाता है। प्याज का रस लगाने से बालों की लम्बाई तेजी से बढ़ सकती है। इसके लिए प्याज के ताजे रस को बालों में लगाएं। 40-50 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें उसके बाद शैम्पू से बाल धो लें।

मेथी के दाने (Fenugreek Seeds)

मेथी के सूखे बीज या मेथी दाना भी हेयर फॉल रोकने का एक अच्छा नुस्खा है। मेथी में प्रोटीन्स और निकोटाइनिक एसिड (nicotinic acid) नामक तत्व पाया जाता है जो हेयर फॉल रोकता (micronutrients that prevent hair fall) है और हेयर ग्रोथ (promote hair) बढ़ाता है।