Written by Sadhna Tiwari|Updated : December 12, 2018 12:43 PM IST
प्रेगनेंसी के समय आपको होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स एक तरफ और इस दौरान महसूस होनेवाली खुशियों का अहसास एक तरफ। ऐसे में आपकी प्रेगनेंसी और बच्चे के जन्म की बाद की तस्वीरों में आपका खूबसूरत दिखना आपकी इन तस्वीरों को और खास बना देगा। ऐसे में अगर आप ब्यूटी पार्लर नहीं जा रहीं और अपनी स्किन का ख्याल भी रखना चाहती हैं तो अपनाएं ये घरेलूू उपचार।
Add The HealthSite as a Preferred Source
दही-हल्दी का फेस मास्क- दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट को प्रतिदिन दाग-धब्बों पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में इसे साफ पानी से धोएं। शहद तथा नींबू जूस का मिश्रण तैयार करके इस मिश्रण को चेहरे के दाग-धब्बोंपर प्रतिदिन 30 मिनट लगाकर इसे साफ ताजे पानी से धो डालें।
दही- बादाम के पावडर या चावल के आटे को दही मे मिलाकर इस मिश्रण को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें।
नींबू-इस दौरान सप्ताह में दो बार फेस मास्क का जरूर उपयोग कीजिए। 2 चम्मच चोकर, एक चम्मच बादाम का पावडर, शहद, दही तथा नींबू जूस का मिश्रण बना लीजिए तथा इस मिश्रण को होठों तथा आंखों के अलावा बाकी पूरे चेहरे पर लगा लीजिए तथा आधे घंटे बाद साफ ताजे पानी से धो डालिए।
ऑलिव ऑयल- हालांकि यह दाग ध्ब्बे कुछ समय के बाद स्वयं ही फीके पड़ जाते है लेकिन यह पूरी तरह से कभी नहीं जाते। इसलिए गर्भधारण करने के तुरन्त बाद आपको पेट की मालिश के लिए एक कुशल चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए, जिससे त्वचा का खिंचाव बरकरार रखा जा सके। तिल या ऑलिव ऑयल से पेट की मालिश से यह दाग-धब्बे फीके पड़ जाते है।
बेसन- त्वचा में लचीलापन बना रहे तो दाग- धब्बे कतई दिखाई नहीं देगे। घरेलू उपचार के लिए बेसन को दही तथा हल्दी में मिलाकर बनाए मिश्रण को त्वचा के प्रभावित क्षेत्रों में लगाने से भी फायदा होता है। आप सप्ताह में दो बार आधे घंटे तक इस पेस्ट को लगा कर रखें। उसके बाद इसे साफ ताजे पानी से धो डालिए तथा इसके दाग-ध्ब्बे मिटाने में मदद मिलेगी।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.