क्या Collagen Powders से आपको खूबसूरत और जवां त्वचा मिलती है?

जवां दिखने के लिए अगर आप सिर्फ इसी पर निर्भर हैं, तो एक बार ये आर्टिकल पढ़ लें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 25, 2017 6:14 PM IST

बहुत से लोग अपनी स्मूदी और दलिया में कोलेजन पाउडर मिलाते हैं। कोलेजन सप्लीमेंट पाउडर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इससे आपको यंग स्किन मिलती है। लेकिन क्या वाकई इससे आपकी स्किन पर कोई प्रभाव पड़ता है? डर्मटोलोजिस्ट सेजल शाह आपको इस सवाल का जवाब दे रही हैं।

कोलेजन सप्लीमेंट पाउडर काम नहीं करता

कोलेजन आपकी स्किन का बिल्डिंग ब्लॉक है। यह आपकी स्किन को मुलायम बनाता है और भर देता है। लेकिन खाने वाले कोलेजन से आपकी स्किन की हेल्थ पर इतना असर नहीं पड़ता है। कोलेजन मोलेक्यूल एंजाइमेटिकली पेट में पच जाता है और इंटेक्ट कोलेजन त्वचा में किसी भी बेहतर परिणाम दिखाने के लिए वितरित नहीं होता है। हालांकि, ओपन न्यूट्रास्यूटिकल्स जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, इनजेस्टिबल कोलेजन को 30 साल से ऊपर की महिलाओं में स्किन के हाइड्रेशन में सुधार करने के लिए दिखाया गया है।

प्रोटीन से भरपूर डायट है जरूरी

अगर आप प्रोटीन से भरपूर एक संतुलित डायट ले रहे हैं, तो आपका शरीर इन पोषक तत्वों को अमीनो एसिड में बदल देता है जो आपकी त्वचा और हड्डियों को स्वस्थ रखता है। इसके बाद यह अमीनो एसिड खून में जाते हैं, जिसकी सप्लाई डर्मिस (dermis) में होती है, यह आपकी त्वचा का सबसे गहरा हिस्सा होता है जो नैचुरली कोलेजन पैदा करता है। इसलिए आपको अपनी त्वचा को स्वस्थ और युवा रखने के लिए कोलेजन से भरपूर चीजें जैसे मछली, क्विनोआ और दुबला मांस खानी चाहिए।

नमी बरकरार रखें

त्वचा को जवां बनाये रखने के लिए स्किन पर नमी बनाये रखना जरूरी है। आपके एपिडर्मिस जितने हाइड्रेटेड रहेंगे, आपकी त्वचा उतनी ही जवां रहेगी। सबसे पहले बिना फोम वाला कोई बेहतर क्लींजर देखें। फोमिंग वॉश में सल्फेट होते हैं, जो स्किन को ड्राई करता है। आप स्किन को मॉश्चराइज करने के लिए क्रीम क्लींजर 'एवेडरम सूदिंग फेशियल क्लींजर भी ट्राई कर सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- [1] Sara Sibilla1, Martin Godfrey1, Sarah Brewer2, Anil Budh Raja3 and Licia Genoves, An Overview of the Beneficial Effects of Hydrolysed Collagen as a Nutraceutical on Skin Properties: Scientific Background and Clinical Studies, Open Nutraceuticals Journal, 2015, 8, 29-42.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source