
Also Read
Best homemade cream to protect skin from winters: बदलता मौसम हो या सर्दियों की ठंड उसका असर कुछ न कुछ हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता ही है। लेकिन इस मौसम का सीधा असर अगर हमारे शरीर के किसी हिस्से पर पड़ता है, तो वह हमारी स्किन है। यही कारण है कि सर्दियां आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं और त्वचा का नेचुरल निखार अपने आप गायब होने लगता है। वैसे तो स्किन के लिए कई तरह के अलग-अलग प्रकार के तत्व प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, लेकिन ये महंगे प्रोडक्ट्स कई बार ठीक से स्किन पर काम नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि लोग ज्यादातर लोग अब भी नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक नेचुरल क्रीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से स्किन में हो रही समस्याओं को दूर किया जा सकता है और साथ ही इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन में बदलते मौसम व ठंड के कारण होने वाली समस्याओं के होने का खतरा भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आपको नाइट क्रीम के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है, तो क्योंकि थोड़े से पैसे में ही आप घर पर बेहद फायदेमंद और बिना किसी साइड इफेक्ट्स वाली क्रीम बना सकते हैं। इस क्रीम को बनाने के लिए आपको सिर्फ कोकोआ बटर और रोज वाटर की जरूरत है। आप कुछ अन्य चीजें भी इसमें मिला सकते है, लेकिन वे पूरी तरह से ऑप्शनल हैं और आप की जरूरत पर निर्भर करती हैं।
इस नेचुरल होममेड क्रीम को घर पर बनाने का तरीका भी काफी आसान है, उसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप दो चम्मच कोकोआ बटर, दो से तीन चम्मच स्पून गुलाब जल लें। इसके साथ-साथ एक चम्मच नारियल का तेल लें, अगर आपके पास आलमंड ऑयल है तो वह और भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके बाद इसे बनाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है -
इस नेचुरल होममेड क्रीम का पूरी तरह से और अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है और इसका सही इस्तेमाल करने का पता होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि यह एक नाइट क्रीम है और इसे सोने से ठीक पहले ही लगाना चाहिए। इसे लगाने का सही तरीका कुछ इस प्रकार है -