... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 13, 2018 12:55 PM IST
त्वचा में मौजूद तेल के असामान्य स्राव के कारण इस तरह के धब्बे होंठों पर दिखते हैं, यह बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल भी बन सकते हैं। © Shutterstock.
सर्दी की दस्तक होते ही शरीर पर अलग-अलग तरह की समस्याएं दिखाई देने लगती हैं। असल में इस मौसम में हमें अपने आप पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में पानी की कमी से जहां होंठ शुष्क हो जाते हैं, वहीं कई बार यह खुश्की इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि होंठों पर सफेद रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं। अगर आपके होंठों पर भी दिखाई दे रहे हैं ऐसे धब्बे तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ घरेलू उपाय जिनसे जल्द ही मिलेगी इनसे निजात।
होंठों के लिए नारियल तेल
आपकी डिहाइड्रेट स्किन के कारण, सीबम का अतिरिक्त स्राव सफेद धब्बे का कारण बन सकता है। लेकिन, नारियल का तेल आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए एक शानदार तरीके के रूप में काम कर सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं जो होंठ को मॉइस्चराइज करने और इसे कोमल बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप प्रभावित क्षेत्र में नारियल का तेल लगाएं और आप निश्चित रूप से अंतर देखेंगे। यह भी पढ़ें - कोहनी रहती है काली, तो अपनाएं ये नुस्खे
सेब का सिरका
सेब का सिरका प्रभावी ढंग से आपके होंठों पर सफेद धब्बे को कम कर सकता है। इसमें एस्ट्रिजेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने और सीबम स्राव में संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए सेब का सिरका और पानी को बराबर मात्रा में ले और इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे अपने होंठों पर लगाएं और कुछ समय बाद पानी से धो लें। यह भी पढ़ें – चेहरे में नेचुरल निखार लाते हैं ये पांच घरेलू फेस पैक, ऐसे बनाएं ब्यूटी रूटीन
जोजोबा ऑयल
जोजोबा तेल विटामिन ई और पोर-कसने वाले कंपाउंड में समृद्ध है जो होंठों पर स्किन को पोषित करते हैं और इसके आस-पास और उन छिद्रों को भी कम करते हैं जो अतिरिक्त सीबम का उत्पादन करते थे। इसके लिए आप एक से दो बूंद आर्गन तेल और एक से दो बूंद जोबोजा तेल लीजिए। फिर इसे 8 से 10 मिनट रहने दें और पानी से धो लीजिए। यह भी पढ़ें – बनना चाहती हैं मां, तो छोड़नी पडेंगी ये आदतें
सफेद धब्बे हटाने के लिए लहसुन
होठों पर सफेद धब्बे हटाने के लिए आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन आपके होंठों पर उन सफेद धब्बों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। शक्तिशाली लहसुन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और यह आपके रक्त प्रवाह में बैक्टीरिया को कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। इस तरह, आप एक अच्छी स्वच्छता बनाए रखने में सक्षम होगा। इसलिए अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करें।
ऑयल ट्रीटमेंट
थोड़ा सा स्कॉच पाइन आवश्यक तेल लेकर उसमें उसी मात्रा में बेजोइन, काब्रेउवा और टी ट्री ऑयल तीनों को मिला लें। फिर इसे फोर्डायस सफेद धब्बों पर लगाकर, ड्राई होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अंत में गुनगुने पानी से और एंटी-बैक्टी़रियल साबुन से इसे साफ कर लें। सुनिश्चित करें कि ऊपर उल्लिखित घरेलू उपचारों में से किसी एक उपाय का उपयोग करते समय एलर्जी न हो।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां, फलियां, साग, राजमा, साबुत अनाज और दालें, सोया उत्पादों, अंडे की जर्दी, आलू, गेहूं का आटा, गोभी, चुकंदर, केले और ब्रोकोली को अपने आहर में शामिल कीजिए क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है। आहार में फोलिक एसिड सप्लीमेंट के अधिक सेवन से होंठों पर सफेद धब्बों को दूर करने में सहायता मिलती है। तेजी से होंठों पर धब्बे को कम करने के लिए नियमित रूप से इनका सेवन करें। आप किसी भी फार्मेसी से फोलिक एसिड के प्रोडक्ट ले सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.