
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 26, 2026 7:56 AM IST
Coffee Hair Dye for Grey Hairs: कम उम्र में सफेद होते बालों को काला करने के लिए आजकल लोग केमिकल हेयर डाई के बजाय नेचुरल तरीकों को अपना रहे हैं। केमिकल डाई बालों को कमजोर, रूखा और बेजान बना सकती है, जबकि नेचुरल तरीके से बालों को पोषण देने के साथ-साथ हल्का रंग भी देता है। कॉफी एक ऐसा ही घरेलू उपाय है, जो बालों को प्राकृतिक भूरा (ब्राउन) टोन देने के साथ चमक भी बढ़ाती है। इन दिनों आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं और उन्हें छुपाना चाहते हैं या बालों को हल्का ब्राउन शेड (Balo Main Coffee Lagane ke Fayde) देना चाहते हैं, तो कॉफी एक सुरक्षित तरीका है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी रिसर्च बताती है कि कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

नोटः अगर आप बालों में पहली बार कॉफी लगा रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको स्कैल्प पर खुजली या किसी अन्य प्रकार की परेशानी आती है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। सफेद बालोंको अगर आप गहरा रंग देना चाहते हैं, तो सप्ताह में 2 से 3 बार कॉफी का इस्तेमाल करें। कॉफी लगाते समय ध्यान दें कि अगर आप बार-बार बालों को शैंपू से धोने लगेंगे तो रंग जल्दी फीका पड़ जाएगा। इसलिए कॉफी लगाने के बाद कम से कम 1 दिन बालों को शैंपू से न धोएं। साथ ही, बालों में किसी प्रकार का तेल लगाने से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।